Samsung Galaxy M10 और Galaxy M20 की पहली सेल 'हिट', अगली सेल 7 फरवरी को

Samsung की नई Galaxy M के दोनों स्मार्टफोन Galaxy M10 और Galaxy M20 की बिक्री पहली बार मंगलवार को हुई। कंपनी का कहना है कि Amazon India पर आयोजित हुई सेल में अविश्वसनीय सेल रिकॉर्ड स्थापित हुए हैं।

Samsung Galaxy M10 और Galaxy M20 की पहली सेल 'हिट', अगली सेल 7 फरवरी को
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी एम10 की कीमत 7,990 रुपये से शुरू
  • Samsung Galaxy M20 का शुरुआती दाम 10,990 रुपये है
  • इनफिनिटी वी डिस्प्ले से लैस हैं सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज़ के दोनों फोन
विज्ञापन
Samsung की नई Galaxy M के दोनों स्मार्टफोन Galaxy M10 और Galaxy M20 की बिक्री पहली बार मंगलवार को हुई। कंपनी का कहना है कि Amazon India पर आयोजित हुई सेल में अविश्वसनीय सेल रिकॉर्ड स्थापित हुए हैं। लेकिन सैमसंग ने कुछ अहम आंकड़ों पर चुप्पी बनाए रखी है। कंपनी ने सेल के आंकड़े नहीं रिलीज़ किए हैं और ना ही हैंडसेट के आउट ऑफ स्टॉक होने में लगे वक्त के बारे में कुछ बताया है। जानकारी दी गई है कि सैमसंग गैलेक्सी एम10 और सैमसंग गैलेक्सी एम20 की अगली सेल 7 फरवरी को आयोजित होगी। खास भारत के लिए बने ये स्मार्टफोन इनफिनिटी वी डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और 3x तेज़ चार्जिंग तकनीक के साथ आते हैं।

दक्षिण कोरिया की इस टेक्नोलॉजी कंपनी ने एक बयान ज़ारी करके गैलेक्सी एम10 और गैलेक्सी एम20 की पहली सेल को सफल बताया है। दावा किया गया है कि लाखों लोग ने इन डिवाइस को खरीदने के लिए अमेज़न और सैमसंग इंडिया वेबसाइट पर लॉग इन किया।
 

Samsung Galaxy M20, Galaxy M10 की भारत में कीमत

सैमसंग गैलेक्सी एम10 की कीमत 7,990 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट मिलेगा। 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज मॉडल 8,990 रुपये में बेचा जाएगा। Samsung Galaxy M20 का 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट 10,990 रुपये में उपलब्ध होगा। इसके 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,990 रुपये है।
 

Samsung Galaxy M10 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Samsung Galaxy M10 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित सैमसंग एक्सपीरियंस 9.5 पर चलेगा। सैमसंग गैलेक्सी एम10 में 6.22 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए माली जी71 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। रैम और स्टोरेज पर आधारित इस फोन के दो वेरिएंट हैं- 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।

Samsung Galaxy M10 में दो रियर कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल (एफ/ 1.9 अपर्चर) का है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है। सेल्फी के लिए फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। सेल्फी सेंसर फेस अनलॉक के काम भी आएगा। हैंडसेट में 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एफएम रेडियो भी है। सैमसंग गैलेक्सी एम10 डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5, जीपीएस कनेक्टिविटी फीचर से लैस है। फोन में जान फूंकने के लिए 3430 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 

Samsung Galaxy M20 स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्स एम20 में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080X2340 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। यह फोन ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर और माली जी71 जीपीयू से लैस है। रैम और स्टोरेज पर आधारित इस फोन के भी दो वेरिएंट हैं- 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।

एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ आने वाले इस फोन में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ जुगलबंदी में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा काम करेगा। सेल्फी के दीवानों के लिए सैमसंग गैलेक्सी एम20 में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस Samsung Galaxy M20 में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एफएम रेडियो, डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5, जीपीएस दिए गए हैं। इस फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है। यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

कंपनी ने बयान दिया है कि गैलेक्सी एम सीरीज़ के दोनों ही एक बार फिर बिक्री के लिए 7 फरवरी के दोपहर 12 बजे सैमसंग इंडिया और अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy M10, Samsung Galaxy M20
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel Watch 5 हुई भारत में लॉन्च, Health Guardian फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Google Pixel 11 Pro, Pro XL भारत में लॉन्च हुए 16GB तक रैम, 50MP तीन कैमरा के साथ, जानें कीमत
  3. Google का सबसे महंगा फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. 200 मेगापिक्सल के गिंबल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Robot Phone, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Google Pixel 11 लॉन्च हुआ 4 रंगों में, 12GB रैम, 4,985mAh बैटरी, जानें भारत में कीमत
  6. 21 हजार सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  7. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Oppo Pad 5 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. ऑनलाइन मीटिंग करते हैं तो सावधान! इस ऐप में मिली खतरनाक खामी, हैकर्स कर सकते हैं सिस्टम एक्सेस
  10. iQOO Z11 के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 7,050mAh बैटरी वाले फोन की इतनी होगी कीमत!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »