Samsung Galaxy M01 एंड्रॉयड 10 के साथ गीकबेंच पर लिस्ट, और भी जानकारी लीक

Samsung Galaxy M01 को गीकबेंच लिस्टिंग में SM-M015G मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, सैमसंग फोन में आठ कोर वाला एआरएम क्वालकॉम चिपसेट होगा।

Samsung Galaxy M01 एंड्रॉयड 10 के साथ गीकबेंच पर लिस्ट, और भी जानकारी लीक

Samsung Galaxy M01 को SM-M015G मॉडल नंबर के साथ देखा गया है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M01 को गीकबेंच पर सिंगल-कोर टेस्ट में 856 स्कोर मिला है
  • फोन ने मल्टी-कोर टेस्ट में 3,327 स्कोर हासिल किया है
  • सैमसंग गैलेक्सी एम01 में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया जा सकता है
विज्ञापन
Samsung Galaxy M01 स्मार्टफोन कंपनी की M-Series का नया सदस्य हो सकता है। सैमसंग का एक नया फोन मॉडल नंबर SM-M015G के साथ गीकबेंच पर देखा गया है। गीगबेंट पर लिस्टेड इस फोन में 3 जीबी रैम और एआरएम क्वालकॉम प्रोसेसर शामिल होगा। कुछ रिपोर्ट के अनुसार, कथित सैमसंग गैलेक्सी M01 भारत, श्रीलंका, रूस और नेपाल के लिए बनाया जा रहा है। नए फोन पर कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है, इसलिए इस लीक को पूरी तरह से भरोसेमंद नहीं माना जा सकता है।

गीकबेंच लिस्टिंग में यह नया सैमसंग फोन SM-M015G मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। लिस्टिंग में मदरबोर्ड को 'ference QC_Reference_Phone' के रूप में लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में फोन को 3 जीबी के साथ दिखाया गया है, जो फोन के वेरिएंट में से एक हो सकता है। सैमसंग गैलेक्सी एम01 को एंड्रॉयड 10 के साथ लिस्ट किया गया है। यह माना जा सकता है कि यह वनयूआई कस्टम स्किन के साथ आएगा। गीकबेंच पर सैमसंग फोन को आठ कोर वाले एआरएम क्वालकॉम चिप के साथ देखा गया है, जिसकी बेस फ्रीक्वेंसी 2.02 गीगाहर्ट्ज़ है। SM-M015G को सिंगल-कोर टेस्ट में 856 स्कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,327 स्कोर मिला है।

SamMobile की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कथित सैमसंग गैलेक्सी एम01 32 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा और इसमें ब्लैक, ब्लू और रेड जैसे तीन रंगों के विकल्प दिए जाएंगे। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि गीकबेंच पर दिए गए सीपीयू की जानकारी स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट से मेल खाती है, जिसे Galaxy A01 में दिया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी ए01 की घोषणा पिछले साल दिसंबर में की गई थी और यह 5.70-इंच डिस्प्ले, 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज के साथ आया था। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप और वाटरड्रॉप नॉच में सिंगल सेल्फी कैमरा दिया गया था। गैलेक्सी ए01 में 3,000 एमएएच क्षमता की बैटरी शामिल थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  2. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  3. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  4. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  5. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  6. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  7. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  8. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  9. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  10. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »