Samsung Galaxy M01 और Galaxy M11 की लॉन्च से पहले कीमत लीक

Samsung Galaxy M01 और Samsung Galaxy M11 को लेकर खबर है कि यह जून के पहले हफ्ते में लॉन्च हो सकते हैं। लेकिन लॉन्च से पहले ही भारतीय मार्केट के लिए Samsung Galaxy के इन दोनों ही स्मार्टफोन की कीमतें लीक हो गई हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 28 मई 2020 14:23 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M01 हो सकता है 4,000 एमएएच बैटरी से लैस
  • डुअल रियर कैमरा के साथ लॉन्च लॉन्च हो सकता है गैलेक्सी एम01
  • Samsung Galaxy M11 को लेकर भी सामने आ चुकी है कई जानकारियां

Samsung Galaxy M01 की भारत में कीमत 8,999 रुपये से शुरू होने का है दावा

Samsung Galaxy M01 और Samsung Galaxy M11 को लेकर खबर है कि ये जून के पहले हफ्ते में लॉन्च हो सकते हैं। लेकिन लॉन्च से पहले ही भारतीय मार्केट के लिए Samsung के दोनों Galaxy फोन की कीमतें लीक हो गई हैं। वहीं, इससे अलग सैमसंग गैलेक्सी एम01 स्मार्टफोन संबंधित लीक भी सामने आए हैं, जिससे इस फोन के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि भारतीय मार्केट में पहले सैमसंग गैलेक्सी एम01 स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा। वहीं गैलेक्सी एम11 स्मार्टफोन पहले ही वियतनाम में मार्च में लॉन्च किया जा चुका है।
 

Samsung Galaxy M01, Samsung Galaxy M11 price in India (expected)

इशान अग्रवाल टिप्सटर के अनुसार, सैमसंग गेलेक्सी एम01 स्मार्टफोन के 3 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये होगी। वहीं, दूसरी तरफ सैमसंग गैलेक्सी एम11 के 3 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये होगी। इसके अलावा 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 12,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया जाएगा।

टिप्सटर ने यह भी बताया कि यह कीमत ऑफलाइन मार्केट के लिए ही, जिसकी मतलब यह है कि इन दोनों ही स्मार्टफोन की कीमत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अलग भी हो सकती है। आपको बता दें, गैलेक्सी एम01 की कीमत की यह लीक, पहले सामने आ चुकी लीक की तरह ही है। जिसमें बताया गया था कि इस फोन की कीमत 10,000 रुपये से कम होगी।
 

Samsung Galaxy M01 design, specifications (expected)

Android Pure के सिस्टमेटिक लीक में गैलेक्सी एम01 के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठाया गया है। तस्वीर से इशारा मिला है कि गैलेक्सी एम01 स्मार्टफोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसकी वर्टिकली फोन के बैक पैनल पर टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर स्थित होगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिखा है, न ही फोन के साइड में कोई डेंट है जो कि साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर की ओर इशारा दे। सैमसंग गैलेक्सी एम01 का फ्रंट पैनल वाटरड्रॉप नॉच के साथ दिखा है।
Advertisement

लीक में जानकारी मिली है कि सैमसंग गैलेक्सी एम01 में 5.7 इंच एचडी+ (720x1,560 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले के साथ 19:9 आस्पेक्ट रेशियो होगा। इसके अलावा इस फोन में 1.95 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 439 ऑक्टा-कोर के साथ जुगलबंदी में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। इसमें माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट भी मिलेगा।

फोन के डुअल कैमरा सेटअप में प्राइमरी रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का हो सकता है, जिसका अपर्चर f/2.2 होगा। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जाएगा, जिसका अपर्चर f/2.4 होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा, जिसका अपर्चर f/2.2 होगा। यह कैमरा वाटरड्रॉ-स्टाइल नॉच के साथ स्थित होगा।
Advertisement

लीक के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी एम01 में फेस रिकग्निशन सपोर्ट, डॉल्बी एटमॉस और सैमसंग हेल्थ जैसे फीचर्स का सपोर्ट मौजूद होगा। इसके अलावा, बैटरी 4,000 एमएएच की होगी। डायमेंशन की बात करें, तो 146.3x70.86x9.8एमएम होगा।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.71 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  3. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  2. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  3. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
  4. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  5. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  6. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  7. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  8. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  9. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  10. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.