Samsung Galaxy M01 की कीमत में हुई कटौती, जानें नया दाम

Amazon पर लाइव बैनर के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एम01 हैंडसेट का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 8,399 रुपये में मिलेगा।

Samsung Galaxy M01 की कीमत में हुई कटौती, जानें नया दाम
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M01 में 32 जीबी स्टोरेज है
  • सैमसंग गैलेक्सी एम01 एंड्रॉयड 10 पर काम करता है
  • हैंडसेट 4,000mAh बैटरी से लैस आता है
विज्ञापन
Samsung Galaxy M01 की कीमत में कटौती हुई है। अब ग्राहक सैमसंग गैलेक्सी एम01 हैंडसेट को 8,399 रुपये में खरीद पाएंगे। बता दें कि Samsung का यह किफायती फोन कम कीमत में अमेज़न पर मंगलवार से उपलब्ध होगा।। यह स्मार्टफोन सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर पर 8,999 रुपये में मिल रहा है। यह दाम 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के तीन कलर वेरिएंट हैं। बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी एम01 को भारत में Samsung Galaxy M11 के साथ लॉन्च किया गया था। यह बजट स्मार्टफोन वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है।
 

Samsung Galaxy M01 price in India, availability

Amazon पर लाइव बैनर के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एम01 हैंडसेट का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 8,399 रुपये में मिलेगा। फोन नई कीमत में 18 अगस्त से उपलब्ध होगा। फोन तीन कलर में मिलेगा- ब्लैक, ब्लू और रेड। प्रोडक्ट की माइक्रोसाइट पर ‘Notify Me' बटन को लाइव कर दिया गया है। इच्छुक ग्राहक यहां पर रजिस्टर कर सकते हैं। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि कीमत में कटौती स्थाई या अस्थाई। इस संबंध में गैजेट्स 360 ने Samsung को संपर्क किया है। नई जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।
 
Amazon
 

Samsung Galaxy M01 specifications

डुअल-सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी एम01 भी एंड्रॉयड 10 पर आधारित वन यूआई 2.0 पर चलता है और इसमें 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 5.71-इंच एचडी+ (720x1560 पिक्सल) टीएफटी इन्फिनिटी-वी डिस्प्ले पैनल दिया गया है। फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट पर काम करता है, जिसकी जुगलबंदी 3 जीबी रैम के साथ की गई है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप आता है, जिसमें एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। फोन के फ्रंट में 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर है, जिसका अपर्चर एफ/ 2.2 है।

Samsung Galaxy M01 में 32 जीबी स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस / ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। हैंडसेट 4,000mAh बैटरी से लैस आता है, जिसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल नहीं है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.71 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »