• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy M सीरीज़ का टीज़र अमेज़न इंडिया पर ज़ारी, इनफिनिटी वी डिस्प्ले होने की पुष्टि

Samsung Galaxy M सीरीज़ का टीज़र अमेज़न इंडिया पर ज़ारी, इनफिनिटी वी डिस्प्ले होने की पुष्टि

Samsung Galaxy M सीरीज़ के स्मार्टफोन का टीज़र अमेज़न इंडिया पर ज़ारी कर दिया गया है। कंपनी इन मॉडल के ज़रिए भारतीय मार्केट में चीनी ब्रांड की बढ़ती हिस्सेदारी को चुनौती देना चाहती है।

Samsung Galaxy M सीरीज़ का टीज़र अमेज़न इंडिया पर ज़ारी, इनफिनिटी वी डिस्प्ले होने की पुष्टि
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी एम सीरीज़ के एक स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होना तय
  • कम से कम एक मॉडल में बैकपैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर होने की पुष्टि
  • नए हैंडसेट में बड़ी बैटरी दिए जाने की उम्मीद है
विज्ञापन
Samsung Galaxy M सीरीज़ के स्मार्टफोन का टीज़र अमेज़न इंडिया पर ज़ारी कर दिया गया है। कंपनी इन मॉडल के ज़रिए भारतीय मार्केट में चीनी ब्रांड की बढ़ती हिस्सेदारी को चुनौती देना चाहती है। अमेज़न इंडिया पर इस सीरीज़ के लिए माइक्रोसाइट को लाइव किया गया है जिससे इन हैंडसेट में इनफिनिटी वी डिस्प्ले होने की पुष्टि हुई है। Galaxy M लाइनअप में तीन मॉडल उतारे जाने की उम्मीद है- Samsung Galaxy M10, Samsung Galaxy M20 और Samsung Galaxy M30। खबर आई है कि Samsung की गैलेक्सी एम सीरीज़ की कीमत 9,500 रुपये से शुरू होगी। बता दें कि गैलेक्सी एम सीरीज़ से भारतीय मार्केट में 28 जनवरी को पर्दा उठेगा।

माइक्रोसाइट से पता चला है कि गैलेक्सी एम सीरीज़ के फोन इनफिनिटी वी डिस्प्ले के साथ आएंगे। यह कंपनी के लिए नए किस्म का डिस्प्ले पैनल है जिसमें सेल्फी कैमरे के लिए कटआउट है, बहुत हद तक वाटरड्रॉप नॉच की तरह। इसके बारे में ऐलान सैमसंग डेवलपर कॉन्फ्रेंस में ही किया गया था।

नए डिस्प्ले पैनल के अलावा गैलेक्सी एम सीरीज़ के एक स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होना तय है। Amazon.in की लिस्टिंग से कम से कम एक मॉडल में बैकपैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर होने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा नए हैंडसेट में बड़ी बैटरी दिए जाने की उम्मीद है और इनके तीन गुना ज़्यादा तेज़ी से चार्ज होने का दावा है।

अमेज़न इंडिया की माइक्रोसाइट पर उपलब्ध ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और लाउडस्पीकर ग्रिल की पुष्टि करती हैं। नए मॉडल में पावरफुल प्रोसेसर होने का भी दावा है। प्रोसेसर के बारे में इसके अलावा कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।

Amazon.in के अलावा गैलेक्सी एम सीरीज़ को सैमसंग इंडिया साइट पर भी फीचर किया गया है। सैमसंग इंडिया ने सोमवार को ही पुष्टि की कि नए मॉडल अमेज़न इंडिया के अलावा सैमसंग की अपनी साइट पर उपलब्ध होंगे। दक्षिण कोरिया की यह कंपनी नए हैंडसेट के ज़रिए युवाओं को लुभाना चाहती है।

बता दें कि गैलेक्सी एम सीरीज़ से 28 जनवरी को पर्दा उठेगा। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीरीज़ की शुरुआती कीमत 9,500 रुपये होगी। इसके अलावा गैलेक्सी एम सीरीज़ के कई हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन भी लीक हो चुके हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »