सैमसंग गैलेक्सी जे8 बेंचमार्क साइट पर लिस्ट, 3 जीबी रैम होने का पता चला

गैलेक्सी एस9 और एस9 प्लस जैसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ अब सैमसंग बजट फोन पर भी फोकस कर रही है। पहले हमें बेंचमार्क पर गैलेक्सी जे6 दिखा था और अब गीकबेंच लिस्टिंग में गैलेक्सी जे8 देखा गया है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 1 मार्च 2018 11:03 IST
ख़ास बातें
  • फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ अब सैमसंग का बजट फोन पर भी फोकस
  • गीकबेंच लिस्टिंग में गैलेक्सी जे8 देखा गया
  • जनवरी में यह हैंडसेट इसी बेंचमार्क साइट पर देखा गया था
गैलेक्सी एस9 और एस9 प्लस जैसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ अब सैमसंग बजट फोन पर भी फोकस कर रही है। पहले हमें बेंचमार्क पर गैलेक्सी जे6 दिखा था और अब गीकबेंच लिस्टिंग में गैलेक्सी जे8 देखा गया है। इसी साल जनवरी में भी यह हैंडसेट इसी बेंचमार्क साइट पर देखा गया था। गीकबेंच के मुताबिक, संभावित सैमसंग जे8 स्मार्टफोन SM-J800FN मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। वहीं, पिछली लिस्टिंग भी ऐसा ही फोन देखा गया है, जिसे सैमसंग गैलेक्सी जे8 माना गया था।

इसका मॉडल नंबर SM-J720F था। जीएफएक्सबेंच पर भी इस मॉडल के देखे जाने की खबरें आई थीं। अब जो नई लिस्टिंग आई है, उसके मुताबिक, हैंडसेट में एक्सीनोस 7870 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है, जिसे कंपनी ने साल 2016 में लॉन्च किया था। बता दें कि एस्कसीनोस 7 ऑक्टा 7870, 8 कॉर्टेक्स-ए53 कोर वाला प्रोसेसर है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.6 गीगाहर्ट्ज़ है।
Advertisement

इसके अतिरिक्त फोन में 3 जीबी रैम दिए गए हैं और यह एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है। ध्यान रहे, पिछली लिस्टिंग में 4 जीबी रैम दिए जाने की बात सामने आई थी। कैमरे की बात करें तो लिस्टिंग के मुताबिक, इसके फ्रंट व रियर कैमरे 16 मेगापिक्सल तक के हो सकते हैं। वहीं, डुअल कैमरा होने की स्थिति में दोनों कैमरे 8-8 मेगापिक्सल के हो सकते हैं। इसके अलावा अपुष्ट जानकारी है कि फोन में 5.5 इंच का डिस्प्ले होगा, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1280 पिक्सल होगा।

ज्ञात हो, टेक्नॉलजी के सबसे बड़े शो एमडब्ल्यूसी 2018 में सैमसंग ने अपने दो फ्लैगशिप फोन एस9 और एस9 प्लस से पर्दा उठाया है। ये स्मार्टफोन मार्च के पहले सप्ताह तक भारतीय बाज़ार में दस्तक दे देंगे। इन फ्लैगशिफ फोन के प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  2. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  3. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  4. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  5. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  6. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  7. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  8. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  9. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  10. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.