Samsung Galaxy J7 Nxt बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, इसमें है 13 मेगापिक्सल कैमरा

सैमसंग ने अपनी 'जे' सीरीज़ का नया स्मार्टफोन गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट भारत में लॉन्च कर दिया है। Samsung Galaxy J7 Next स्मार्टफोन की कीमत 11,490 रुपये है।

Samsung Galaxy J7 Nxt बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, इसमें है 13 मेगापिक्सल कैमरा
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट की कीमत 11,490 रुपये है
  • इस फोन में एंड्रॉयड 7.0 नूगा है
  • फोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है
विज्ञापन
सैमसंग ने अपनी 'जे' सीरीज़ का नया स्मार्टफोन गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट भारत में लॉन्च कर दिया है। Samsung Galaxy J7 Nxt स्मार्टफोन की कीमत 11,490 रुपये है। गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट सैमसंग के ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर और ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन गोल्ड व ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलता है।

सैमसंग गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट के स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट में 5.5 इंच एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 2 जीबी रैम है। स्टोरेज 16 जीबी है जिसे 256 जीबी तक के माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। और 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है।

फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट में अपर्चर एफ/1.9 और फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो चैट करने के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन से 30 फ्रेम प्रति सेकेंड पर (1920 x 1080)फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 152.4 x 78.6 x 7.6 मिलीमीटर और वज़न 170 ग्राम है।  4जी वीओएलटीई के अलावा फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, ग्लोनास और माइक्रो यूएसबी 2.0 और 3.5 एमएम ऑडियो जैक जैसे कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं। इसके अलावा फोन में एक्सेलेरोमीटर व प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसर1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »