Samsung Galaxy J7 Nxt का 'पावरफुल' वेरिएंट लॉन्च, जानें क्या है ख़ास

ऐसा लगता है कि सैमसंग ने चुपचाप अपने बजट स्मार्टफोन गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट का ज़्यादा पावरफुल वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट का नया वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है।

Samsung Galaxy J7 Nxt का 'पावरफुल' वेरिएंट लॉन्च, जानें क्या है ख़ास
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च
  • नए वेरिएंट की कीमत 12,990 रुपये बताई गई है
  • सैमसंग गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट में 5.5 इंच एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि सैमसंग ने चुपचाप अपने बजट स्मार्टफोन गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट का ज़्यादा पावरफुल वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट का नया वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है। याद रहे कि Samsung Galaxy J7 Nxt को भारत में अप्रैल महीने में 11,490 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह फोन आधिकारिक तौर पर सैमसंग के ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर और ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। वहीं, नए वेरिएंट को सैमसंग इंडिया की वेबसाइट के अलावा कंपनी की आधिकारिक ई-कॉमर्स वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। हालांकि, कंपनी की ओर से कोई ऐलान नहीं हुआ है।

सैमसंग गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट का 3 जीबी रैम और 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 12,990 रुपये बताई गई है। अभी यह वेरिएंट सैमसंग की ई-कॉमर्स साइट पर यह उपलब्ध नहीं है। लिस्टिंग के साथ सोल्ड आउट का बैनर लगा है। वहीं, 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अब 10,490 रुपये में बिक रहा है। पहली नज़र में ऐसा लगता है कि स्टोरेज और रैम के अलावा पुराने वेरिएंट व नए वेरिएंट के बाकी स्पेसिफिकेशन में कोई अंतर नहीं है।

सैमसंग गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट के स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट में 5.5 इंच एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यूज़र चाहें तो 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है और 4जी वीओएलटीई नेटवर्क के साथ काम करेगा।

फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट में अपर्चर एफ/1.9 और फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो चैट करने के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन से 30 फ्रेम प्रति सेकेंड पर (1920 x 1080)फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 152.4 x 78.6 x 7.6 मिलीमीटर और वज़न 170 ग्राम है। 4जी वीओएलटीई के अलावा फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, ग्लोनास और माइक्रो यूएसबी 2.0 और 3.5 एमएम ऑडियो जैक जैसे कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं। इसके अलावा फोन में एक्सेलेरोमीटर व प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसर1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »