Samsung Galaxy J6 में है इनफिनिटी डिस्प्ले, होने वाला है 21 मई को लॉन्च

Samsung 21 मई को मुंबई में एक इवेंट आयोजित करने जा रही है। माना जा रहा है कि Samsung इस दिन Galaxy J के दो और Galaxy A के दो स्मार्टफोन दस्तक दे सकते हैं...

Samsung Galaxy J6 में है इनफिनिटी डिस्प्ले, होने वाला है 21 मई को लॉन्च

Samsung Galaxy J6

ख़ास बातें
  • Samsung 21 मई को मुंबई में एक इवेंट आयोजित करेगी
  • Galaxy J के दो और Galaxy A के दो स्मार्टफोन देंगे दस्तक?
  • अगले दिन यानी, 22 मई से उपलब्ध हो जाएंगे नए हैंडसेट
विज्ञापन
Samsung 21 मई को मुंबई में एक इवेंट आयोजित करने जा रही है। माना जा रहा है कि Samsung  इस दिन Galaxy J के दो  और  Galaxy A के दो स्मार्टफोन दस्तक दे सकते हैं। अब कंपनी ने यह सार्वजनिक कर दिया है कि वह  Samsung Galaxy J6 स्मार्टफोन देश में 21 मई को उतारेगी। यह अगले दिन यानी, 22 मई से स्टोर पर उपलब्ध हो जाएगा। सैमसंग इंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ऐलान किया गया है कि  Samsung Galaxy J6 भारत में लॉन्च होगा।

इसकी उपलब्धता अगले दिन से ही शुरू हो जाएगी। ट्वीट के साथ पोस्ट किए गए वीडियो में इसके इनफिनिटी डिस्प्ले की पुष्टि हुई है। ध्यान रहे, बेज़ल लेस डिस्प्ले डिज़ाइन इससे पहले  Samsung Galaxy Note 8 और Samsung Galaxy S9 में देखा जा चुका है। अब ये डिस्प्ले मिड-रेंज फोन में भी देना शुरू हो गया है।  Samsung Galaxy J6 के 5.6 इंच के एचडी+ एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले से लैस होकर आने की उम्मीद है। फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनोस 7870 प्रोसेसर काम करेगा।

साथ देंगे 2 जीबी, 3 जीबी के रैम विकल्प। फोन को पावर देगी 3000 एमएएच की बैटरी। फोन डुअल सिम को सपोर्ट करेगा। स्टोरेज विकल्प 32 जीबी व 64 जीबी होंगे।  Samsung Galaxy J6 के रियर में आ रहा है 13 मेगापिक्सल का सेंसर। फ्रंट सेंसर 8 मेगापिक्सल है।  Samsung Galaxy J6 में एस बाइक मोड और अल्ट्रा डेटा सेविंग फीचर भी यूज़र को मिलेंगे।

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सैमसंग लॉन्च इवेंट में  Samsung Galaxy J6 से पर्दा उठाएगी या गैलेक्सी ए या जे सीरीज़ के किसी अन्य फोन से। लेकिन  Samsung Galaxy J6 को लेकर आई जानकारी स्पष्ट है। गैलेक्सी ए-सीरीज़ स्मार्टफोन की कीमत 20,000 से 25,000 रुपये के आस-पास हो सकती है, जबकि जे-सीरीज़ के लिए यूज़र को खर्चने पड़ेंगे 15,000 रुपये से 20,000 रुपये तक।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरएक्सीनोस 7570
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, Samsung galaxy j6
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »