Samsung Galaxy J6 को भारत में एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की खबर

Samsung Galaxy J6: सैमसंग गैलेक्सी जे6 को भारत में एंड्रॉयड 9 पाई (Android 9 Pie) अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है।

Samsung Galaxy J6 को भारत में एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की खबर

Samsung Galaxy J6 को भारत में एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की खबर

ख़ास बातें
  • अपडेट लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच के साथ नहीं आ रहा है
  • 3,000 एमएएच की बैटरी से लैस है Samsung Galaxy J6
  • इस माह के शुरुआत में Galaxy J6 को इटली में मिला था एंड्रॉयड पाई अपडेट
विज्ञापन
Samsung Galaxy J6 को भारत में एंड्रॉयड 9 पाई (Android 9 Pie) अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है। यह नया अपडेट एंड्रॉयड पाई पर आधारित वन यूआई (One UI) के साथ आ रहा है। कुछ दिनों पहले सैमसंग गैलेक्सी जे6 (Samsung Galaxy J6) को इटली में एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की खबर सामने आई थी। याद करा दें कि Samsung Galaxy J6 को भारत में पिछले साल मई में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो के साथ लॉन्च किया गया था। Samsung ब्रांड के इस हैंडसेट को सैमसंग एक्सपीरियंस यूएक्स के साथ उतारा गया था।

SamMobile की रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी जे6 (Samsung Galaxy J6) को मिले एंड्रॉयड पाई अपडेट का सॉफ्टवेयर वर्जन J600GDXU3BSD9 है। गौर करने वाली बात यह है कि अपडेट लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच के साथ नहीं आ रहा है।

अन्य सॉफ्टवेयर अपडेट की तरह Samsung ने भी Galaxy J6 के लिए अपडेट को ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए रोल आउट किया है। अगर आपको अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो आप Settings > Software update > Download अपडेट मैनुअली में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं।

Galaxy J6 को पिछले साल एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित सैमसंग एक्सपीरियंस यूएक्स के साथ भारत में लॉन्च किया गया था। सैमसंग गैलेक्सी जे6 को 13,990 रुपये में लॉन्च किया गया था लेकिन इस साल जनवरी में Galaxy J6 की कीमत में कटौती के बाद अब यह हैंडसेट 10,490 रुपये में बेचा जाता है।
 

Samsung Galaxy J6 स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी जे6 में 5.6 इंच का एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। पॉलीकार्बोनेट यूनीबॉडी डिजाइन वाले इस हैंडसेट में कंपनी ने एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। रैम और स्टोरेज पर आधारित Samsung Galaxy J6 के दो वेरिएंट हैं। एक वेरिेएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है। वहीं, दूसरे में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। दोनों ही वेरिएंट में यूज़र 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं।

Samsung Galaxy J6 फोन के पिछले हिस्से पर एफ/1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/1.9 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। दोनों ही फैनल पर बेहतर तस्वीरों के लिए एलईडी फ्लैश भी मौज़ूद है। बैटरी 3000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी के लिए Galaxy J6 में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great display quality
  • Sleek design
  • Excellent battery life
  • कमियां
  • Below-average cameras
  • Lots of software bloat
  • Weak processor
डिस्प्ले5.60 इंच
प्रोसेसरएक्सीनोस 7870
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन720x1480 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung Galaxy J6, Android Pie, One UI, Samsung
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  2. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  3. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  4. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  5. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  6. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  7. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  9. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  10. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »