Samsung Galaxy J6 की कीमत हुई कम

सैमसंग ब्रांड के इस स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को अब 12,990 रुपये में बेचा जाएगा। वहीं, इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,990 रुपये होगी।

Samsung Galaxy J6 की कीमत हुई कम
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी जे6 में 5.6 इंच का एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है
  • Samsung Galaxy J6 के 4 जीबी वेरिएंट में पहले भी हुई है कटौती
  • 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे से लैस है Samsung Galaxy J6
विज्ञापन
Samsung Galaxy J6 खरीदने की चाहत रखने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। जानकारी मिली है कि सैमसंग गैलेक्सी जे6 की कीमत में कटौती की गई है। सैमसंग ब्रांड के इस स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को अब 12,990 रुपये में बेचा जाएगा। वहीं, इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,990 रुपये होगी। याद रहे कि Samsung Galaxy J6 को मई महीने में Samsung Galaxy J8 के साथ भारत में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के वक्त Samsung Galaxy J6 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,990 रुपये थी। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट को 16,490 रुपये में उपलब्ध कराने का जानकारी दी गई थी। अभी कुछ दिन पहले ही सैमसंग गैलेक्सी जे6 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 15,990 रुपये की जाने की खबर आई थी।

अब मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने ट्विटर के ज़रिए जानकारी दी है कि Samsung Galaxy J6 के 32 जीबी वेरिएंट को 12,990 रुपये में बेचा जाएगा और 64 जीबी वेरिएंट को 14,990 रुपये में। इस तरह से हैंडसेट के दोनों ही वेरिएंट की कीमत 1,000 रुपये कम हो गई है। गौर करने वाली बात है कि अमेज़न इंडिया और सैमसंग शॉप की वेबसाइट पर सैमसंग गैलेक्सी जे6 के दोनों ही वेरिएंट नई कीमत में बिक रहे हैं। वहीं, फ्लिपकार्ट पर हैंडसेट पुरानी कीमत में ही उपलब्ध है।


Samsung Galaxy J6 स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी जे6 में 5.6 इंच का एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। पॉलीकार्बोनेट यूनीबॉडी डिजाइन वाले इस हैंडसेट में कंपनी ने एक्सीनॉस 7 सीरीज़ के प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। रैम और स्टोरेज पर आधारित Samsung Galaxy J6 के दो वेरिएंट हैं। एक वेरिेएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है। वहीं, दूसरे में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। दोनों ही वेरिएंट में यूज़र 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं।

आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर चलने वाले सैमसंग के इस फोन में पिछले हिस्से पर एफ/1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/1.9 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। दोनों ही फैनल पर बेहतर तस्वीरों के लिए एलईडी फ्लैश भी मौज़ूद है। बैटरी 3000 एमएएच की है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great display quality
  • Sleek design
  • Excellent battery life
  • कमियां
  • Below-average cameras
  • Lots of software bloat
  • Weak processor
डिस्प्ले5.60 इंच
प्रोसेसरएक्सीनोस 7870
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन720x1480 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy J6
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  2. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  3. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  6. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  7. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  8. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  9. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  10. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »