Samsung Galaxy J6 व Galaxy J8 भारत में लॉन्च, इनफिनिटी डिस्प्ले से हैं लैस

Galaxy J6 और Galaxy J8 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेंगे। ये प्लास्टिक यूनीबॉडी और 18.5:9 सुपर एमोलेड डिस्प्ले से लैस हैं।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 21 मई 2018 14:08 IST
भारतीय मार्केट में शाओमी, ओप्पो और वीवो जैसी चीनी कंपनियों की बढ़ती हिस्सेदारी को चुनौती देने के मकसद से Samsung ने सोमवार को चार नए स्मार्टफोन से पर्दा उठाया। सैमसंग ने गैलेक्सी जे सीरीज़ दो नए हैंडसेट मार्केट में लॉन्च किए। ये हैं Samsung Galaxy J6 और Samsung Galaxy J8। इसके अलावा Samsung Galaxy A6 और Samsung Galaxy A6+ को पेश किया गया। ये चारों स्मार्टफोन सैमसंग के इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ आते हैं।

Galaxy J6 और Galaxy J8 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेंगे। ये प्लास्टिक यूनीबॉडी और 18.5:9 सुपर एमोलेड डिस्प्ले से लैस हैं। Galaxy J8 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जबकि गैलेक्सी जे6 में आपको सिर्फ एक सेंसर मिलेगा। दोनों ही स्मार्टफोन में फेस अनलॉक फीचर है और ये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ आता हैं जो ऑब्जेक्ट और सीन डिटेक्शन में मदद करेगा।
Advertisement
 

Samsung Galaxy J6, Galaxy J8 की कीमत और लॉन्च ऑफर

Samsung Galaxy J6 एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,990 रुपये है। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट को 16,490 रुपये में बेचा जाएगा। गैलेक्सी जे8 का दाम 18,990 रुपये रखा गया है। दोनों ही स्मार्टफोन ब्लू, ब्लैक और गोल्ड रंग में उपलब्ध होंगे।

Galaxy J6 की बिक्री 22 मई से पेटीएम मॉल, सैमसंग इंडिया स्टोर और फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। इस हैंडसेट को सैमसंग के रिटेल स्टोर में भी बेचा जाएगा। Galaxy J8 की बिक्री 20 जून से शुरू होगी। लॉन्च इवेंट में सैमसंग के एक प्रवक्ता ने गैजेट्स 360 को बताया कि इसकी बिक्री के संबंध में और जानकारी भविष्य में दी जाएगी। पेटीएम मॉल से खरीदारी करने वाले यूज़र को 1,500 रुपये कैशबैक मिलेगा। वहीं, दूसरे प्लेटफॉर्म पर आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड के साथ इतनी ही राशि कैशबैक के तौर पर वापस मिलेगी। हैंडसेट को 20 जून 2018 से पहले खरीदने पर वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी मिलेगी।
Advertisement
 

Samsung Galaxy J6 स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी जे6 में 5.6 इंच का एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। पॉलीकार्बोनेट यूनीबॉडी डिजाइन वाले इस हैंडसेट में कंपनी ने एक्सीनॉस 7 सीरीज़ के प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। रैम और स्टोरेज पर आधारित Samsung Galaxy J6 के दो वेरिएंट हैं। एक वेरिेएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है। वहीं, दूसरे में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। दोनों ही वेरिएंट में यूज़र 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं।

आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर चलने वाले सैमसंग के इस फोन में पिछले हिस्से पर एफ/1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/1.9 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। दोनों ही फैनल पर बेहतर तस्वीरों के लिए एलईडी फ्लैश भी मौज़ूद है। बैटरी 3000 एमएएच की है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy J8 स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी जे8 में 6 इंच का एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में पॉलीकार्बोनेट डिज़ाइन है। यह डुअल सिम हैंडसेट एंड्रॉयड ओरियो पर चलेगा। इसका सिर्फ एक वेरिएंट है जो 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। यूज़र 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।

गैलेक्सी जे6 से उलट Samsung Galaxy J8 डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ/1.7 है। सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है, एफ/1.9 अपर्चर वाला। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/1.9 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। दोनों ही तरफ फ्लैश भी दिए गए हैं। इसकी बैटरी 3500 एमएएच की है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great display quality
  • Sleek design
  • Excellent battery life
  • Bad
  • Below-average cameras
  • Lots of software bloat
  • Weak processor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.60 इंच

प्रोसेसर

एक्सीनोस 7870

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1480 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great battery life
  • Solid build quality
  • Bad
  • Low-resolution display
  • Lacks essential sensors
  • Slow fingerprint & face recognition
  • Mild focus hunting issues with camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं डुअल Sony LYT-L910 कैमरा 
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  2. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  3. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  4. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  5. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  6. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  7. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  8. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  9. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  10. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.