Samsung Galaxy J6, Galaxy J4, Galaxy J2 (2018), Galaxy J2 Core हुए सस्ते, जानें नया दाम

फेस्टिव सीजन को ग्राहकों के लिए खास बनाने के लिए Samsung ने अपने कई स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी है। Galaxy J6, Galaxy J4, Galaxy J2 (2018) समेत कई स्मार्टफोन के दाम कम किए गए हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2018 17:18 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी जे6 में 5.6 इंच का एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है
  • Samsung Galaxy J2 (2018) में रियर पर 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा है
  • गैलेक्सी जे2 (2018) में 5 इंच क्यूएचडी डिस्प्ले है
फेस्टिव सीजन को ग्राहकों के लिए खास बनाने के लिए Samsung ने अपने कई स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी है। Galaxy J6, Galaxy J4, Galaxy J2 (2018) और Galaxy J2 Core की कीमत में कटौती की गई है। नई कीमत केवल 25 अक्टूबर से 15 नवबंर तक ही रहेगी। कंपनी से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि नए दाम Diwali ऑफर का हिस्सा हैं। सैमसंग मार्केट में मौजूद Xiaomi, Vivo और Oppo जैसी कंपनियों से मुकाबला करती है।

गैजेट 360 को पता चला है कि Samsung Galaxy J6 का 64 जीबी वेरिएंट जो 16,490 रुपये में लॉन्च किया गया था, अब यह हैंडसेट 12,990 रुपये में मिल रहा है। वहीं, ऑफर पीरियड के दौरान गैलेक्सी जे6 का 32 जीबी वेरिएंट 11,490 रुपये में मिल जाएगा। लॉन्च के दौरान इस हैंडसेट की कीमत 13,990 रुपये थी। याद करा दें कि इस महीने के शुरुआत में गैलेक्सी जे6 के दोनों मॉडल की कीमत में कटौती की गई थी। Samsung Galaxy J4 का 16 जीबी वेरिएंट 1,740 रुपये की छूट के बाद 8,250 रुपये में बेचा जा रहा है। Galaxy J2 (2018) को 8,190 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन अभी आप सैमसंग ब्रांड का यह हैंडसेट 6,990 रुपये में खरीद पाएंगे। सैमंसग का पहला एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन Galaxy J2 Core पर 200 रुपये के डिस्काउंट के बाद ऑफर पीरियड के दौरान 5,990 रुपये में बिकेगा।
Advertisement
 

Samsung Galaxy J6, Galaxy J4, Galaxy J2 (2018) और Galaxy J2 Core के स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी जे6 में 5.6 इंच का एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। हैंडसेट में एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। रैम और स्टोरेज पर आधारित Samsung Galaxy J6 के दो वेरिएंट हैं। एक वेरिेएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है। वहीं, दूसरे में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। दोनों ही वेरिएंट में यूज़र 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं। आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर चलने वाले सैमसंग के इस फोन में पिछले हिस्से पर एफ/1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/1.9 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। दोनों ही फैनल पर बेहतर तस्वीरों के लिए एलईडी फ्लैश भी मौज़ूद है। बैटरी 3000 एमएएच की है।

डुअल सिम Samsung Galaxy J4 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित सैमसंग एक्सपीरियंस पर चलता है। इसमें 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। हैंडसेट में क्वाड-कोर एक्सीनॉस 7570 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। जुगलंबदी के लिए रैम के दो विकल्प दिए गए हैं- 2 जीबी रैम और 3 जीबी रैम। कैमरा सेटअप की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी जे4 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। यूज़र इस कैमरे से फुल-एचडी रिजॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। फ्रंट पैनल पर फोन में 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसके साथ भी एक फ्लैश दिया गया है। स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 16 जीबी या 32 जीबी। हैंडसेट की बैटरी 3000 एमएएच की है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2018) में 5 इंच क्यूएचडी (540 x 960 पिक्सल ) रिज़ॉल्यूशन वाला सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। गैलेक्सी जे2 (2018) में 1.4 गीगाहर्टज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर है। फोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कैमरे की बात करें तो Samsung Galaxy J2 (2018) में रियर पर 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेंसर मौज़ूद है। दोनों कैमरों में एलईडी फ्लैश सपोर्ट दिया गया है। स्मार्टफोन में जान फूंकने का काम करेगी 2600 एमएएच की बैटरी।

डुअल-सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी जे2 कोर एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलेगा। स्मार्टफोन में 5 इंच का क्यूएचडी (540x960 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है। हैंडसेट में क्वाड-कोर एक्सीनॉस 7570 प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम दिया गया है। पिछले हिस्से पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी मौज़ूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Galaxy J2 Core में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Samsung के इस फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर फोन में माइक्रोएसडी कार्ड का भी इस्तेमाल संभव है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great display quality
  • Sleek design
  • Excellent battery life
  • Bad
  • Below-average cameras
  • Lots of software bloat
  • Weak processor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.60 इंच

प्रोसेसर

एक्सीनोस 7870

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1480 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

एक्सीनोस 7570

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

540x960 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Acceptable day-to-day performance
  • Great battery life
  • No bloatware
  • Bad
  • Low-resolution display
  • Below average cameras
  • Low storage and RAM
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

एक्सीनॉस 7570

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo (Go edition)

रिज़ॉल्यूशन

540x960 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  2. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Powe
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  2. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  4. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  5. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
  6. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  7. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  8. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  9. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.