Samsung Galaxy J2 Core एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन से उठा पर्दा

Galaxy J2 Core में 5 इंच का डिस्प्ले और क्वाड-कोर एक्सीनॉस चिपसेट है। इस फोन का एक गोल्ड कलर विकल्प है जो मेटल फिनिश के साथ आता है।

Samsung Galaxy J2 Core एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन से उठा पर्दा
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy J2 Core में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
  • Galaxy J2 Core में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है
  • सैमसंग गैलेक्सी जे2 कोर की कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है
विज्ञापन
सैमसंग ब्रांड के पहले एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन Samsung Galaxy J2 Core को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया गया है। यह फोन सबसे पहले भारत और मलेशिया में लाया जाएगा। एंड्रॉयड गो हैंडसेट होने का मतलब है कि Galaxy J2 Core एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलेगा। इसमें असिस्टेंट गो, फाइल्स गो, जीबोर्ड, जीमेल गो, गूगल गो, मैप्स गो और यूट्यूब गो जैसे ऐप पहले से इंस्टॉल होंगे। फोन में Samsung का ऑप्टिमाइज़्ड डेटा कंट्रोल भी दिया गया है जिसकी मदद से डेटा खपत पर नियंत्रण रखना संभव है। हार्डवेयर की बात करें तो Galaxy J2 Core में 5 इंच का डिस्प्ले और क्वाड-कोर एक्सीनॉस चिपसेट है। इस फोन का एक गोल्ड कलर विकल्प है जो मेटल फिनिश के साथ आता है। हालांकि, इस हफ्ते ही एक रेंडर से इस फोन के कई कलर वेरिएंट होने की जानकारी सामने आई थी। फिलहाल, भारत में गैलेक्सी जे2 कोर की कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है।
 

Samsung Galaxy J2 Core स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी जे2 कोर एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलेगा। इसके साथ सैमसंग के अपने कई फीचर भी फोन का हिस्सा होंगे जिनमें ऑप्टीमाइज़्ड डेटा कंट्रोल और अल्ट्रा डेटा सेविंग शामिल हैं। स्मार्टफोन में 5 इंच का क्यूएचडी (540x960 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है। हैंडसेट में क्वाड-कोर एक्सीनॉस 7570 प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम दिया गया है। पिछले हिस्से पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी मौज़ूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Galaxy J2 Core में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। ब्यूटी मोड भी है जिसकी मदद से यूज़र बेहतर पोर्ट्रेट और सेल्फी ले पाएंगे।

Samsung के इस फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर फोन में माइक्रोएसडी कार्ड का भी इस्तेमाल संभव है। कंनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। गौर करने वाली बात है कि फोन में कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है और ना ही फेस अनलॉक फंक्शन है। बैटरी 2,600 एमएएच की है। इसके बारे में एक चार्ज में पूरे दिन साथ देने का वादा है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 143.4x72.1x8.9 मिलीमीटर है और वज़न 154 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Acceptable day-to-day performance
  • Great battery life
  • No bloatware
  • कमियां
  • Low-resolution display
  • Below average cameras
  • Low storage and RAM
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरएक्सीनॉस 7570
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता2600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo (Go edition)
रिज़ॉल्यूशन540x960 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  8. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  9. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  10. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »