Samsung Galaxy J6 हुआ सस्ता, जानें नई कीमत

Samsung के Galaxy J6 स्मार्टफोन को खरीदने की चाहत रखने वालों के पास एक सुनहरा मौका है।

Samsung Galaxy J6 हुआ सस्ता, जानें नई कीमत

Samsung Galaxy J6 हुआ सस्ता, जानें नई कीमत

ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी जे6 में 5.6 इंच का एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है
  • 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है Samsung Galaxy J6 में
  • एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर से लैस है गैलेक्सी जे6
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung के Galaxy J6 स्मार्टफोन को खरीदने की चाहत रखने वालों के पास एक सुनहरा मौका है। जी हां, भारत में सैमसंग गैलेक्सी जे6 की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती कर दी गई है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि मार्केट में Galaxy J6 की सीधी भिड़ंत Asus ZenFone Max M2 और चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi के Redmi 6 Pro जैसे स्मार्टफोन से होती है। कीमत में कटौती की जानकारी सबसे पहले मुंबई के नामी रिटेलर ने दी थी।

पिछले साल मई में लॉन्च हुए Samsung Galaxy J6 को अब 10,490 रुपये में खरीदा जा सकेगा। याद करा दें कि, पिछले साल Diwali ऑफर के अंतर्गत कंपनी ने गैलेक्सी जे6, Galaxy J4, Galaxy J2 (2018) और Galaxy J2 Core की कीमत में कटौती की थी। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon.in, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर नई कीमत के साथ हैंडसेट को लिस्ट कर दिया गया है।

मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने शुक्रवार 11 जनवरी को ट्वीट करके गैलेक्सी जे6 की कीमत में कटौती की जानकारी दी थी। हाल ही में Samsung Galaxy A7 (2018) और Galaxy A9 (2018) की कीमत में भी कटौती की गई है। पिछले साल Samsung Galaxy J6 को 13,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। इस दाम में 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारा गया था। वहीं, इसके 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,490 रुपये में लॉन्च किया गया था।
 

Samsung Galaxy J6 स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी जे6 में 5.6 इंच का एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। पॉलीकार्बोनेट यूनीबॉडी डिजाइन वाले इस हैंडसेट में कंपनी ने एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। रैम और स्टोरेज पर आधारित Samsung Galaxy J6 के दो वेरिएंट हैं। एक वेरिेएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है। वहीं, दूसरे में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। दोनों ही वेरिएंट में यूज़र 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं।

आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर चलने वाले सैमसंग के इस फोन में पिछले हिस्से पर एफ/1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/1.9 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। दोनों ही फैनल पर बेहतर तस्वीरों के लिए एलईडी फ्लैश भी मौज़ूद है। बैटरी 3000 एमएएच की है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great display quality
  • Sleek design
  • Excellent battery life
  • कमियां
  • Below-average cameras
  • Lots of software bloat
  • Weak processor
डिस्प्ले5.60 इंच
प्रोसेसरएक्सीनोस 7870
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन720x1480 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  2. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  3. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  4. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  5. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  6. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  7. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  8. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  9. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  10. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »