सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2017), गैलेक्सी जे7 (2017) की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन लीक

सैमसंग के गैलेक्सी जे5 (2016) और गैलेक्सी जे7 (2016) के अपग्रेडेड वेरिएंट की तस्वीरें लीक हो गईं हैं। इसके अलावा पिछले वेरिएंट से तुलना करते हुए स्पेसिफिकेशन में हुए अपग्रेड के बारे में भी पता चला है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 मई 2017 16:13 IST
ख़ास बातें
  • दोनों स्मार्टफोन में मेटल यूनिबॉॉडी होगी
  • दोनों ही फोन एंड्रॉयड नूगा पर चलेंगे
  • नई जेनरेशन वाले फोन मे पिछली जेनरेशन से ज़्यादा बेहतर सेल्फी कैमरे होंगे
सैमसंग के गैलेक्सी जे5 (2016) और गैलेक्सी जे7 (2016) के अपग्रेडेड वेरिएंट की तस्वीरें लीक हो गईं हैं। इसके अलावा  पिछले वेरिएंट से तुलना करते हुए स्पेसिफिकेशन में हुए अपग्रेड के  बारे में भी पता चला है।

ट्वीकर्सडॉटनेट नाम की एक वेबसाइट ने गैलेक्सी जे5 (2017) और गैलेक्सी जे7 (2017) स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन जारी किए हैं और इनकी तुलना पिछले वेरिएंट से भी की है। दोनों स्मार्टफोन में एक फुल मेटल बॉडी, लेटेस्ट एंड्रॉयड नूगा सॉफ्टवेयर और होम बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर के लिए सपोर्ट होने का पता चला है। इस फोन में 4जी वीओएलटीई सपोर्ट होने का दावा किया गया है, पिछले वेरिएंट में यह सपोर्ट नहीं था। दोनों स्मार्टफोन में जहां 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है वहीं फ्रंट कैमरे को 13 मेगापिक्सल और फ्रंट फ्लैश के साथ दिया गकयाय है। 2016 में आए वेरिएंट में बिना फ्लैश सपोर्ट के 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा था।
Advertisement

गैलेक्सी जे5 (2017) के दूसरे लीक स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 5.2 इंच एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले, एक 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम व 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी। इस फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है जबकि पिछले वेरिएंट मे 3100 एमएएच की बैटरी होगी। बाकी सभी स्पेसिफिकेशन पिछले फोन जैसे ही हैं।

गैलेक्सी जे7 (2017) की बात करें तो, इस फोन में 5.5 इंच फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले, एक 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 3 जीबी और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी। इस फोन की बैटरी 3600 एमएच की होगी जबकि पिछले वेरिएंट में 3300 एमएएच की बैटरी थी।
Advertisement

बात करें डिज़ाइन की तो, फोन में बहुत ज़्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। WinFuture.de पर लीक तस्वीरों से संकेत मिलते हैं कि फोन में रियर पर एक यू आकार का पैटर्न होगा। पिछली जेनरेशन वाले फोन में दिए गए सिर्फ मेटल फ्रेम की जगह नई जेनरेशन के स्मार्टफोन में एक मेटल यूनिबॉडी दी जाएगी। इसके अलावा कैमरा के डिज़ाइन को भी लंबाकार किया गया है।
Advertisement

इन दोनों डिवाइस के जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है और गैलेक्सी जे5 (2017) की कीमत 279 यूरो (करीब 19,800 रुपये) जबकि गैलेक्सी जे7 (2017) की कीमत 339 यूरो (करीब 24,000 रुपये) हो सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mobiles, Android, Samsung

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.