Samsung Galaxy J4 की तस्वीरें आईं सामने

Samsung अपनी किफायती सीरीज़ का अगला स्मार्टफोन Galaxy J4 इसी साल लॉन्च कर सकती है। हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी की गैलेक्सी सीरीज़ के 4 मॉडल मई महीने में आ रहे हैं।

Samsung Galaxy J4 की तस्वीरें आईं सामने

Samsung Galaxy J4 की तस्वीरें आईं सामने

विज्ञापन
Samsung अपनी किफायती सीरीज़ का अगला स्मार्टफोन Galaxy J4 इसी साल लॉन्च कर सकती है। हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी की गैलेक्सी सीरीज़ के 4 मॉडल मई महीने में आ रहे हैं। इससे पहले हमने Galaxy J6 और Galaxy J8 को बेंचमार्क पर देखा था। अब करीब आता दिख रहा है Galaxy J4 हैंडसेट। स्मार्टफोन की लाइव तस्वीरें लीक हुई हैं। साथ ही इसे सैमसंगकी वेबसाइट के कुछ ऑफिशियल पेज पर भी देखा गया है। माना जा रहा है कि सैमसंग जल्द ही इस फोन से पर्दा उठाएगी।

Galaxy J4 (SM-J400) स्मार्टफोन सैमसंग इंडिया, फिलीपींस और सऊदी अरब की साइट पर देखा गया है। डिटेल से पुष्टि हुई है कि कंपनी इन्हें शुरुआत में इन्हीं देशों में उतार सकती है। हालांकि, स्पेसिफिकेशन के लिहाज़ से बहुत कुछ सामने नहीं आया है। सैमसंग सपोर्ट पेज पर Galaxy J4 देखा गया है। स्मार्टफोन को एनसीसी ताइवान में अप्रूवल के लिए जमा कर दिया गया है। तस्वीरें एंजेंसी की वेबसाइट पर भी दिखी हैं। तस्वीरों के मुताबिक, Galaxy J4 में मेटल यूनीबॉडी डिज़ाइन नहीं है। ध्यान रहे, स्मार्टफोन को ब्लूटूथ और वाई-फाई सर्टिफिकेशन रिसीव हुआ है।

Galaxy J4 की तस्वीरें इशारा करती हैं कि इसमें इनफिनिटी डिस्प्ले नहीं होगा। स्मार्टफोन के फ्रंट में फिज़िकल बटन रहेंगी। दिलचस्प है कि सैमसंग 4 नए गैलेक्सी जे सीरीज़ के स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। इनमें इनफिनिटी डिस्प्ले हो सकते हैं। ये स्मार्टफोन मई में आ सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  4. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  9. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  10. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »