Samsung Galaxy J4 की तस्वीरें आईं सामने, हो सकते हैं दो वेरिएंट

कुछ दिन पहले पहले Samsung Galaxy J4 के चंद स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हुए थे। अब इसके प्रेस इमेज सामने आए हैं।

Samsung Galaxy J4 की तस्वीरें आईं सामने, हो सकते हैं दो वेरिएंट
ख़ास बातें
  • कुछ दिन पहले पहले Samsung Galaxy J4 के चंद स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हुए थे
  • Samsung Galaxy J4, दक्षिण कोरियाई कंपनी का एक और बजट हैंडसेट होगा
  • सैमसंग गैलेक्सी जे4 के पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का सेंसर होगा
विज्ञापन
कुछ दिन पहले पहले Samsung Galaxy J4 के चंद स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हुए थे। अब इसके प्रेस इमेज सामने आए हैं। ग्राफिक्स से बनी ये तस्वीरें अब तक लॉन्च नहीं किए गए गैलेक्सी जे सीरीज़ के हैंडसेट की हैं जो दो रंग में आएगा। इससे पहले गैलेक्सी जे4 हैंडसेट की कुछ वास्तविक तस्वीरें सामने आई थीं। इस हैंडसेट को सैमसंग इंडिया, फिलिपिंस और साउदी अरब के आधिकारिक पेज पर भी देखा गया था। इसका मॉडल SM-J400 नंबर था।

WinFuture.de द्वारा साझा की गई तस्वीरों को देखकर यही लगता है कि Samsung Galaxy J4, दक्षिण कोरियाई कंपनी का एक और बजट हैंडसेट होगा। ऐसा प्रतीत होता है कि फ्रंट पैनल पर सेल्फी को बेहतर बनाने के लिए एलईडी फ्लैश दिया गया है। फिज़िकल होम बटन डिस्प्ले के नीचे है। ऐप्स और बैक एक्शन बटन, होम बटन के दोनों तरफ टच सपोर्ट के साथ दिए गए हैं।  रेंडर में दिख रहे हैंडसेट में पिछले हिस्से पर एक कैमरा सेंसर है जो एलईडी फ्लैश मॉड्यूल और लाउडस्पीकर ग्रिल के साथ आता है। प्रतीत होता है कि गैलेक्सी जे4 का पिछला हिस्सा प्लास्टिक का बना है। हालांकि, फ्रंट पैनल पर 2.5डी कर्व्ड ग्लास पैनल दिए जाने की उम्मीद है।

WinFuture.de की रिपोर्ट में Galaxy J4 के कुछ स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा किया गया है जो पुरानी रिपोर्ट से मेल खाते हैं। इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले और क्वाड कोर सैमसंग एक्सीनॉस 7570 चिपसेट होने की उम्मीद हैं। रैम के दो विकल्प होंगे- 2 जीबी या 3 जीबी रैम। इतने ही विकल्प स्टोरेज के होंगे- 16 जीबी और 32 जीबी। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाना संभव होगा।

दावा किया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी जे4 के पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा। रियर सेंसर फुल-एचडी (1080 पिक्सल) वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 4.1 और डुअल सिम सपोर्ट होने की उम्मीद है।

हाल ही में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy A6 और Galaxy A6+ जैसे सैमसंग हैंडसेट की तरह Galaxy J4 एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा। इसके ऊपर सैमसंग की अपनी कस्टम स्किन होगी। हैंडसेट में 3000 एमएएच बैटरी दिए जाने की उम्मीद है और इसकी मोटाई 8.1 मिलीमीटर होगी।

इस बीच सैमसंग 21 मई को भारत में एक इवेंट आयोजित करने वाली है जिसमें Galaxy A और Galaxy J सीरीज़ के हैंडसेट से पर्दा उठाया जाएगा। इनमें से एक फोन होगा गैलेक्सी जे6 जो इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ आएगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरएक्सीनोस 7570
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy J4
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »