Samsung Galaxy J4 Prime और Galaxy J6 Prime के बारे में जानकारी सार्वजनिक

कंपनी की वेबसाइट पर SM-J415F/DS और SM-J610F/DS मॉडल नंबर वाले स्मार्टफोन की झलक मिली है जो सैमसंग गैलेक्सी जे4 प्राइम और सैमसंग गैलेक्सी जे6 प्राइम की मौज़ूदगी की ओर इशारा है।

Samsung Galaxy J4 Prime और Galaxy J6 Prime के बारे में जानकारी सार्वजनिक
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy J4 और Galaxy J6 के वेरिएंट होंगे ये फोन
  • दोनों ही स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेंगे
  • फोन में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा
विज्ञापन
दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग जल्द ही अपने स्मार्टफोन Samsung Galaxy J4 Prime और Galaxy J6 Prime से पर्दा उठा सकती है। ऐसा हम सैमसंग वियतनाम की वेबसाइट के इन फोन के सपोर्ट पेज के सार्वजनिक होने के आधार पर कह रहे हैं। दरअसल, कंपनी की वेबसाइट पर SM-J415F/DS और SM-J610F/DS मॉडल नंबर वाले स्मार्टफोन की झलक मिली है जो सैमसंग गैलेक्सी जे4 प्राइम और सैमसंग गैलेक्सी जे6 प्राइम की मौज़ूदगी की ओर इशारा है। ये दोनों ही स्मार्टफोन बजट सेगमेंट के होंगे। मार्केट में इन्हें हाल ही में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy J4 और Galaxy J6 के साथ उपलब्ध कराया जाएगा।

दोनों ही स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेंगे। हॉलैंड की वेबसाइट GalaxyClub.nl के मुताबिक, इन फोन में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा। आप चाहें तो Galaxy J4 Prime और Galaxy J6 Prime के वियतनामी सपोर्ट पेज को यहां जांच सकते हैं। इन फोन को सबसे पहले नीदरलैंड और वियतनाम में उपलब्ध कराया जाएगा।

याद रहे कि डुअल सिम Samsung Galaxy J4 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित सैमसंग एक्सपीरियंस पर चलता है। इसमें 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है। हैंडसेट में क्वाड-कोर एक्सीनॉस 7570 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। कैमरा सेटअप की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी जे4 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। यूज़र इस कैमरे से फुल-एचडी रिजॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। फ्रंट पैनल पर फोन में 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसके साथ भी एक फ्लैश दिया गया है। हैंडसेट की बैटरी 3000 एमएएच की है।

वहीं, Samsung Galaxy J6 में 5.6 इंच का एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। पॉलीकार्बोनेट यूनीबॉडी डिजाइन वाले इस हैंडसेट में कंपनी ने एक्सीनॉस 7 सीरीज़ के प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। रैम और स्टोरेज पर आधारित Samsung Galaxy J6 के दो वेरिएंट हैं। एक वेरिेएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है। वहीं, दूसरे में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। दोनों ही वेरिएंट में यूज़र 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं।

आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर चलने वाले सैमसंग के इस फोन में पिछले हिस्से पर एफ/1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/1.9 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। दोनों ही फैनल पर बेहतर तस्वीरों के लिए एलईडी फ्लैश भी मौज़ूद है। बैटरी 3000 एमएएच की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy J4 Prime, Samsung Galaxy J6 Prime
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »