सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017) के स्पेसिफिकेशन हुए लीक

सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017) के स्पेसिफिकेशन हुए लीक
ख़ास बातें
  • लिस्टिंग से सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017) के कई स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ
  • सैमंसग गैलेक्सी जे3 (2017) में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले है
  • स्मार्टफोन को जल्द ही भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है
विज्ञापन
गीकबेंच और ज़ौबा की वेबसाइट पर लिस्ट किए जाने के बाद सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017) को जीएफएक्सबेंच साइट पर भी लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017) के कई स्पेसिफिकेशन का खुलासा है जिसे जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

जीएफएक्सबेंच की लिस्टिंग के मुताबिक, सैमंसग गैलेक्सी जे3 (2017) में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है जो फाइव फिंगर गेस्चर सपोर्ट के साथ आता है। यह एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर सैमसंग के अपने टचविज़ यूआई के साथ आएगा। इसमें 1.5 या 2 जीबी रैम होगा। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी होने का खुलासा हुआ है जिसमें से 10 जीबी यूज़र के लिए होंगे। माइक्रोएसडी सपोर्ट होने की भी उम्मीद कर सकते हैं।

लिस्टिंग के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017) में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा जो फ्लैश, फेस डिटेक्शन, ऑटोफोकस, टच फोकस और एचडीआर फोटो से लैस होगा। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी होगा। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप और कंपास शामिल हैं। कनेक्टिविटी फ़ीचर में जीपीएस, ब्लूटूथ, वाई-फाई और 4जी वीओएलटीई होने की उम्मीद है।

लिस्टिंग के मुताबिक, स्मार्टफोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ आएगा। हालांकि, गीकबेंच लिस्टिंग में स्नैपड्रैगन 430 एमएसएम8937 ऑक्टा-कोर सीपीयू का ज़िक्र था। ज़ौबा लिस्टिंग को सही मानें तो इसकी कीमत 6,800 रुपये होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mobiles, Android
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »