Samsung Galaxy J2 Pro से उठा पर्दा, जानिए इस फोन का नया फीचर

Samsung ने शुक्रवार को दक्षिण कोरियाई बाज़ार में Galaxy J2 Pro स्मार्टफोन के बारे में घोषणा कर दी है। Galaxy J2 Pro डेटा ब्लॉक फीचर से लैस होकर आया है, जो परीक्षा के दौरान छात्रों का ध्यान भटकने से रोकेगा।

Samsung Galaxy J2 Pro से उठा पर्दा, जानिए इस फोन का नया फीचर
ख़ास बातें
  • दक्षिण कोरियाई बाज़ार में Galaxy J2 Pro नए फीचर के साथ आया
  • Galaxy J2 Pro है डेटा ब्लॉक फीचर से लैस
  • सैमसंग का इस फोन को लेकर दावा, परीक्षा में बच्चों का ध्यान नहीं भटकेगा
विज्ञापन
Samsung ने शुक्रवार को दक्षिण कोरियाई बाज़ार में  Galaxy J2 Pro स्मार्टफोन की नई फीचर के साथ घोषणा कर दी है।  Galaxy J2 Pro डेटा ब्लॉक फीचर से लैस होकर आया है, जो परीक्षा के दौरान छात्रों का ध्यान भटकने से रोकेगा। बता दें कि साल की शुरुआत में  Galaxy J2 Pro स्मार्टफोन से वियतनाम में पर्दा उठाया गया था। सैमसंग ने दावा किया है कि अब इस हैंडसेट के ज़रिए छात्रों का परीक्षा के दौरान ध्यान नहीं भटकेगा। स्मार्टफोन में डिओडिक4 डिक्शनरी भी है, जो बिना डेटा के कोरियन और अंग्रेजी अनुवाद की सुविधा देती है।

दक्षिण कोरिया में  Galaxy J2 Pro की कीमत KRW 199,100 (12,200 रुपये) है। प्रमोशन के लिहाज़ से छात्रों को इसके बदले गैलेक्सी एस, गैलेक्सी नोट और गैलेक्सी ए सीरीज़ से बदल सकते हैं। यह ब्लैक और गोल्ड रंग वेरिएंट में मिलेगा।

बता दें कि नवंबर में परीक्षा के दौरान यहां लगभग 10 हजार छात्र सम्मलित होते हैं। दक्षिण कोरिया में इस परीक्षा का खासा महत्व है। इसके लिए यहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट को नियंत्रित किया जाता है और लॉ एनफोर्स एजेंसियों  तैनात कर दी जाती हैं।

Samsung Galaxy J2 Pro में 5 इंच का क्वाड एचडी सपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.4 गीगाहर्ट्ज़ है। फोन में 1.5 जीबी के रैम दिए गए हैं। रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।

Samsung Galaxy J2 Pro में 16 जीबी का इंटरनल स्टोरेज है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से हैंडसेट में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी 2.0 और हेडफोन जैक दिया गया है। फोन को पावर देती है 2600 एमएएचकी बैटरी, जिसके 18 घंटे टॉकटाइम देने का वादा किया गया है। फोन का कुल वज़न 153 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसर1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम1.5 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन540x960 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, Mobiles, Android, South Korea
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »