Samsung Galaxy J2 Pro (2018) बजट स्मार्टफोन हुआ ऑनलाइन लिस्ट, जानें इसके बारे में

सैमसंग ने चुपचाप अपनी जे सीरीज़ का नया स्मार्टफोन गैलेक्सी जे2 प्रो वियतनाम में लॉन्च कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी जे2 प्रो (2018) को सैमसंग की वियतनाम की आधिकारिक वेबसाइट पर सभी स्पेसिफिकेशन और कीमत के साथ लिस्ट कर दिया गया है।

Samsung Galaxy J2 Pro (2018) बजट स्मार्टफोन हुआ ऑनलाइन लिस्ट, जानें इसके बारे में
ख़ास बातें
  • Galaxy J2 Pro (2018) एंड्रॉयड 7.0 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है
  • इस स्मार्टफोन में 2600 एमएएच की बैटरी है
  • सैमसंग का यह फोन ब्लैक, ब्लू और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा
विज्ञापन
सैमसंग ने चुपचाप अपनी जे सीरीज़ का नया स्मार्टफोन गैलेक्सी जे2 प्रो वियतनाम में लॉन्च कर दिया है। Samsung Galaxy J2 Pro (2018) को सैमसंग की वियतनाम की आधिकारिक वेबसाइट पर सभी स्पेसिफिकेशन और कीमत के साथ लिस्ट कर दिया गया है। गैलेक्सी जे2 प्रो (2018) की कीमत 3,290,000 वियतनामी डॉलर (करीब 9,200 रुपये) रखी गई है। सैमसंग का यह फोन ब्लैक, ब्लू और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। ऐसा लगता है कि फोन पहले ही कुछ ऑफलाइन रिटेलर के पास खरीदने के लिए उपलब्ध है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन में डुअल मैसेजिंग अकाउंट फ़ीचर है जिसका मतलब है कि यूज़र एक ही ऐप के दो अकाउंट को इस्तेमाल कर पाएंगे।

सैमसंग गैलेक्सी जे2 प्रो में 5 इंच क्यूएचडी (540 x 960 पिक्सल ) रिज़ॉल्यूशन वाला सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन पॉलीकार्बोनेट बॉडी के साथ आता है। 8.4 मिलीमीटर मोटाई वाले पतले गैलेक्सी जे2 प्रो में 1.4 गीगाहर्टज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है। फोन में 1.5 जीबी रैम है। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है। डिवाइस की स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाना संभव होगा।
 
samsung galaxy j2 pro 2018

कैमरे की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी जे2 प्रो (2018) में रियर पर 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल कैमरा है। दोनों कैमरों में एलईडी फ्लैश सपोर्ट दिया गया है। यह स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए अलग स्लॉट के साथ कुल तीन कार्ड स्लॉट दिए गए हैं।

Galaxy J2 Pro (2018) एंड्रॉयड 7.0 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 2600 एमएएच की बैटरी है। जिसके 18 घंटे तक का टॉक टाइम मिलने का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो सैमसंग के इस बजट स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 801.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और माइक्रो-यूएसबी 2.0 जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। फोन का डाइमेंशन 143.8 x 72.3 x 8.4 मिलीमीटर और वज़न 153 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसर1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम1.5 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन540x960 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  4. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  8. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  9. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  10. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »