सैमसंग गैलेक्सी जे2 प्रो, गैलेक्सी जे2 (2017) की कीमत में कटौती

सैमसंग के गैलेक्सी जे2 प्रो और गैलेक्सी जे2 (2017) भारत में सस्ते हो गए हैं। ये दोनों स्मार्टफोन क्रमशः 7,690 रुपये और 6,590 रुपये मिलेंगे। हैंडसेट नई कीमत में ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन मार्केट में बुधवार से उपलब्ध होंगे।

सैमसंग गैलेक्सी जे2 प्रो, गैलेक्सी जे2 (2017) की कीमत में कटौती

सैमसंग गैलेक्सी जे2 प्रो

ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी जे2 प्रो अब 7,690 रुपये में मिलेगा
  • गैलेक्सी जे2 (2017) की नई कीमत है 6,590 रुपये
  • फोन नई कीमत में ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन मार्केट में बुधवार से उपलब्ध होंगे
विज्ञापन
सैमसंग के गैलेक्सी जे2 प्रो और गैलेक्सी जे2 (2017) भारत में सस्ते हो गए हैं। ये दोनों स्मार्टफोन क्रमशः 7,690 रुपये और 6,590 रुपये मिलेंगे। हैंडसेट नई कीमत में ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन मार्केट में बुधवार से उपलब्ध होंगे। गैलेक्सी जे2 प्रो को अभी तक नई कीमत में ई-कॉमर्स साइट पर लिस्ट नहीं किया गया है। इसमें सैमसंग के अपने ऑनलाइन स्टोर के अलावा फ्लिपकार्ट और अमेज़न शामिल हैं। हालांकि, सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2017) सस्ते में अमेज़न पर उपलब्ध है। बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी जे2 प्रो को जुलाई 2016 में लॉन्च किया गया था। इस वक्त कीमत 9,890 रुपये थी। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2017) बीते साल अक्टूबर में 7,390 रुपये में लॉन्च हुआ था।

कीमत में कटौती के बारे में सबसे पहले जानकारी मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने ट्विटर के ज़रिए दी। गैजेट्स 360 ने सैमसंग से कीमत में कटौती की पुष्टि की है।

कीमत कम होने के बाद सैमसंग को उम्मीद है कि वह इन किफायती हैंडसेट के दम पर बजट मार्केट में अपनी हिस्सेदारी मजबूत रखने में कामयाब होगी। हाल के दिनों में सैमसंग के इन हैंडसेट को चीनी कंपनी शाओमी के लोकप्रिय प्रोडक्ट Xiaomi Redmi Y1 Lite और Xiaomi Redmi 5A से मज़बूत चुनौती मिली है। इस बाबत ही कंपनी ने गैलेक्सी जे2 प्रो (2018) को भी पेश किया था। लेकिन यह मॉडल अभी तक भारत नहीं पहुंचा है।
 

Samsung Galaxy J2 Pro के स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी जे2 प्रो में 5 इंच का एचडी (1280 x 720 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम एससी8830 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली-400एमपी2 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाले इस हैंडसेट में ज़रूरत पड़ने पर यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।

सैमसंग गैलेक्सी जे2 प्रो में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस रियर कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे में एफ/2.2 अपर्चर वाला लेंस है। सेल्फी के दीवानों के लिए मौजूद है 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा।

4जी एलटीई को सपोर्ट करने वाले इस स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एफएम रेडियो शामिल हैं। हैंडसेट को पावर देने का काम करेगी 2600 एमएएच की बैटरी। इसका डाइमेंशन 142.4 X 71.1 X 8.0 मिलीमीटर है।
 

Samsung Galaxy J2 (2017) के स्पेसिफिकेशन

एंड्रॉयड नूगा पर चलने वाले सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2017) में 4.7 इंच का क्यूएचडी (540x960 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर एक्सीनॉस प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है। इसमें से सिर्फ 4.3 जीबी यूज़र के लिए उपलब्ध है। ऐसे में काम आएगा 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट।

गैलेक्सी जे2 (2107) में 5 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा है। इसके साथ फ्लैश भी है। फ्रंट पैनल पर 2 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है। डुअल सिम हैंडसेट यूएसबी ओटीजी को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी, जीपीआरएस/ एज, 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, ग्लोनास और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। हैंडसेट को मेटालिक गोल्ड और ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। इसका डाइमेंशन 136.5x69x8.4 मिलीमीटर है और वज़न 130 ग्राम। हैंडसेट की बैटरी 2000 एमएएच की है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसर1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले4.70 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 3 क्वाड 3475
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता2000 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन540x960 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  7. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  9. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  10. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »