Samsung Galaxy J2 (2017) स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 7,400 रुपये से कम

सैमसंग ने चुपचाप अपनी जे-सीरीज़ का नया बजट स्मार्टफोन गैलेक्सी जे2 (2017) को पेश कर दिया है। नए Samsung Galaxy J2 (2017) हैंडसेट को कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

Samsung Galaxy J2 (2017) स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 7,400 रुपये से कम
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy J2 (2017) हैंडसेट को कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट
  • फिलहाल, इस हैंडसेट की उपलब्धता की जानकारी नहीं है
  • फोन में स्मार्ट मैनेजर और अल्ट्रा डेटा सेविंग मोड दिया गया है
विज्ञापन
सैमसंग ने चुपचाप अपनी जे-सीरीज़ का नया बजट स्मार्टफोन गैलेक्सी जे2 (2017) को पेश कर दिया है। नए Samsung Galaxy J2 (2017) हैंडसेट को कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इसकी कीमत 7,390 रुपये है। फिलहाल, इस हैंडसेट की उपलब्धता की जानकारी नहीं है। त्योहारी सीज़न को देखते हुए इसे जल्द ही मार्केट में बेचे जाने की उम्मीद है।

वहीं, सैमसंग की वेबसाइट पर "Where to buy" का विकल्प है लेकिन यह अभी एक्टिव नहीं है।

सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2017) में स्वचालित मैमोरी मैनेजमेंट के लिए स्मार्ट मैनेजर दिया गया है। यह स्मार्टफोन अल्ट्रा डेटा सेविंग मोड के साथ आता है। कंपनी ने दावा किया है कि इसकी मदद से यूज़र 50 फीसदी तक डेटा बचा पाएंगे।

एंड्रॉयड पर चलने वाले सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2017) में 4.7 इंच का क्यूएचडी (540x960 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर एक्सीनॉस प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है। इसमें से सिर्फ 4.3 जीबी यूज़र के लिए उपलब्ध है। ऐसे में काम आएगा 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट। गैलेक्सी जे2  (2107) में 5 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा है। इसके साथ फ्लैश भी है। फ्रंट पैनल पर 2 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है। डुअल सिम हैंडसेट यूएसबी ओटीजी को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी, जीपीआरएस/ एज, 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, ग्लोनास और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। हैंडसेट को मेटालिक गोल्ड और ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। इसका डाइमेंशन 136.5x69x8.4 मिलीमीटर है और वज़न 130 ग्राम। हैंडसेट की बैटरी 2000 एमएएच की है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले4.70 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 3 क्वाड 3475
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता2000 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन540x960 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »