Samsung Galaxy J2 (2018) लॉन्च किए जाने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट

सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2018) को कुछ दिनों पहले ही एक रूसी ई-कॉमर्स साइट पर देखा गया था। इसके अलावा फोन की कुछ तस्वीरें भी पहले लीक हो चुकी हैं।

Samsung Galaxy J2 (2018) लॉन्च किए जाने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी जे2 (2018) के कवर को आधिकारिक साइट पर लिस्ट किया गया है
  • आधिकारिक लिस्टिंग से गैलेक्सी जे2 (2018) के डिज़ाइन का पता चलता है
  • फोन को कई कलर वेरिएंट में लॉन्च किए जाने का भी खुलासा हुआ है
विज्ञापन
सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2018) को कुछ दिनों पहले ही एक रूसी ई-कॉमर्स साइट पर देखा गया था। इसके अलावा फोन की कुछ तस्वीरें भी पहले लीक हो चुकी हैं। अब सैमसंग की रूस की आधिकारिक वेबसाइट पर फोन को लिस्ट किया गया है। मज़ेदार बात है कि इस आधिकारिक लिस्टिंग में गैलेक्सी जे2 (2018) के लिए डिज़ाइन किए गए केस को देखा जा सकता है। इससे पहले आईं कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया था कि हैंडसेट रूस में उपलब्ध होगा और आने वाले हफ्तों में कुछ दूसरे उभरते हुए बाज़ारों में भी इसे बेचा जाएगा।

सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2018) के कवर की आधिकारिक लिस्टिंग से पुष्टि होती है कि हैंडसेट का डिज़ाइन और बॉडी पिछले साल आए गैलेक्सी जे2 (2017) की तरह ही होगा। फोन में आगे की तरफ़ एक होम बटन है जिसके दोनों ओर कैपेसिटिव बटन दिए गए हैं। इसके अलावा, स्मार्टफोन के अगले हिस्से से एक सेल्फी एलईडी फ्लैश होने की भी पुष्टि होती है। लिस्ट की गईं तस्वीरों से पता चलता है कि, नीचे की तरफ माइक्रो-यूएसबी और माइक्रोफोन दिया जाएगा। फोन के रियर पर एक एलईडी फ्लैश के साथ प्राइमरी कैमरा सेंसर है। इसके अलावा एक लाउडस्पीकर ग्रिल भी है। तस्वीर से फोन में 3.5 एमएम ऑडियो जैक होने की भी पुष्टि होती है।

सैमसंग की रूसी वेबसाइट पर गैलेक्सी जे2 (2018) के कवर को कई कलर में लिस्ट किया गया है। इनमें ब्लैक, ब्लू कोरल, गोल्ड और पिंक शामिल हैं। हैंडसेट को भी इन सभी कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।

आधिकारिक लिस्टिंग से फोन के कवर या सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2018) की कीमत व उपलब्धता के बारे में किसी तरह का खुलासा नहीं होता है। हालांकि, रूस की BeCompact.ru पर पिछले महीने हुई लिस्टिंग से पता चला कि गैलेक्सी जे2 92018) का मॉडल नंबर SM-J250F होगा और यह 7,990 रूबल (करीब 8,860 रुपये) में उपलब्ध होगा। बता दें कि पिछले साल आए गैलेक्सी जे2 (2017) की कीमत से यह थोड़ी ज़्यादा है। भारत में गैलेक्सी जे2 (2017) को पिछले साल अक्टूबर में 7,390 रुपये की कीमत पर उपलब्ध कराया गया था।

BeCompact.ru की लिस्टिंग में सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2018) के अहम स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हुआ है। इस लिस्टिंग के मुताबिक, डुअल सिम एंड्रॉयड स्मार्टफोन में एक 5 इंच क्यूएचडी  (540x960 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा। फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 (एमएसएम8917) प्रोसेसर होगा। इसके अलावा 1.5 जीबी रैम दिया जाएगा। स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ एक 8 मेगापिक्सल रियर सेंसर जबकि आगे की तरफ़ सेल्फी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा होगा। नए गैलेक्सी जे2 में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज (माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ) होने की भी पुष्टि होती है। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फ़ीचर को भी लिस्ट किया गया है, इनमें 4जी वीओएलटीई, वाई-पाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। फोन में 2600 एमएएच की बैटरी दी जाएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy J2 2018, Samsung, Mobiles, Android
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
  2. Surya Grahan 2026 Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
  3. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  4. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  5. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  7. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  8. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  9. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  10. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »