Samsung Galaxy J2 (2018) कीमत व स्पेसिफिकेशन के साथ ऑनलाइन लिस्ट

अभी कुछ दिन पहले ही सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2018) स्मार्टफोन के बारे में जानकारी लीक हुई थी। अब इस फोन को ऑनलाइन लिस्ट कर दिया गया है। सैमसंग के इस नए स्मार्टफोन को रूस में एक रिटेलर द्वारा ब्लैक और गोल्ड रंग में लिस्ट किया गया है। हैंडसेट की कीमत 7,990 रूबल (करीब 8,860 रुपये) बताई गई है।

Samsung Galaxy J2 (2018) कीमत व स्पेसिफिकेशन के साथ ऑनलाइन लिस्ट
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy J2 (2018) को SM-J250F मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया
  • हैंडसेट में 5 इंच का क्यूएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है
  • इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 (एमएसएम8917) चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है
विज्ञापन
अभी कुछ दिन पहले ही सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2018) स्मार्टफोन के बारे में जानकारी लीक हुई थी। अब इस फोन को ऑनलाइन लिस्ट कर दिया गया है। सैमसंग के इस नए स्मार्टफोन को रूस में एक रिटेलर द्वारा ब्लैक और गोल्ड रंग में लिस्ट किया गया है। हैंडसेट की कीमत 7,990 रूबल (करीब 8,860 रुपये) बताई गई है। गौर करने वाली बात है कि इसी कीमत का दावा पुरानी रिपोर्ट में भी किया गया था। पिछले हफ्ते आई इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि इस हैंडसेट को सबसे पहले इमर्जिंग मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा।

रूस की वेबसाइट BeCompact.Ru ने Samsung Galaxy J2 (2018) को SM-J250F मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया है। इस वेबसाइट पर अभी स्मार्टफोन की बिक्री शुरू नहीं हुई है। फिलहाल, इस हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन का साफ-साफ ब्योरा दिया गया है। हैंडसेट में 5 इंच का क्यूएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जो 540x960 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 (एमएसएम8917) चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.4 गीगाहर्ट्ज़ है। साथ में इस्तेमाल हुआ है 1.5 जीबी रैम। स्मार्टफोन का रियर कैमरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। इसके साथ एलईडी फ्लैश दिया गया है। इसमें सेल्फी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

पुराने गैलेक्सी जे2 मॉडल की तुलना में गैलेक्सी जे2 (2018) की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी होगी। और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। नए हैंडसेट को 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फीचर के साथ लिस्ट किया गया है। बैटरी 2,600 एमएएच की है और वज़न 153 ग्राम। इसके अलावा  हैंडसेट का डाइमेंशन 144x72x8 मिलीमीटर है।

माना जा रहा है कि सैमसंग आने वाले हफ्ते में गैलेक्सी जे2 (2018) को पेश करेगी। इसके अलावा यह दक्षिण कोरियाई कंपनी अपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ के 2018 एडिशन से कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो से पर्दा उठाएगी।

याद रहे कि Samsung Galaxy J2 (2017) को इस साल ही अक्टूबर महीने में भारत में लॉन्च किया गया था। 4.7 इंच वाले क्यूएचडी डिस्प्ले से लैस इस हैंडसेट की कीमत 7,390 रुपये थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »