• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 4 कैमरा और 120Hz डिस्प्ले के साथ Samsung Galaxy F52 5G लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

4 कैमरा और 120Hz डिस्प्ले के साथ Samsung Galaxy F52 5G लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy F52 5G स्मार्टफोन की कीमत CNY 1,999 (लगभग 22,700 रुपये) है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज प्राप्त होता है।

4 कैमरा और 120Hz डिस्प्ले के साथ Samsung Galaxy F52 5G लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

डस्की ब्लैक और मैजिक व्हाइट कलर ऑप्शन में आएगा फोन

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F52 5G को चीन में लॉन्च किया गया है
  • सैमसंग गैलेक्सी एफ52 5जी में दी गई है 4,500एमएएच की बैटरी
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से लैस है फोन
विज्ञापन
Samsung Galaxy F52 5G को कंपनी की Galaxy F सीरीज़ के पहले 5G स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है, जिसे पिछले साल भारत में पेश किया गया था। नया Samsung फोन फिलहाल चीन में ही लॉन्च किया गया है, जो कि होल-पंच डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से लैस है। गैलेक्सी एफ52 5जी फोन 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट से लैस है। सैमसंग गैलेक्सी एफ52 5जी फोन के अन्य प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 1 टीबी तक की एक्सपेंडेबल स्टोरेज मौजूद है। इन सब के अलावा, इस स्मार्टफोन में आई प्रोटेक्शन मोड जैसे फीचर्स प्रीलोडेड दिए गए हैं।
 

Samsung Galaxy F52 5G price

Samsung Galaxy F52 5G स्मार्टफोन की कीमत CNY 1,999 (लगभग 22,700 रुपये) है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज प्राप्त होता है। यह फोन डस्की ब्लैक और मैजिक व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ आता है। फिलहाल, चीन में फोन की प्री-बुकिंग शुरू कर दी गई है, जबकि फोन की शीपमेंट्स 1 जून से शुरू होगी। हालांकि, गैलेक्सी एफ52 5जी फोन की ग्लोबल उपलब्धता व कीमत की जानकारी फिलहाल साफ नहीं की गई है। वहीं, यह कहना भी मुश्किल होगा कि Samsung इस फोन को भारत में लॉन्च करेगी या नहीं या फिर इसका रीब्रांडेड वेरिएंट पेश किया जा सकता है।
 

Samsung Galaxy F52 5G specifications

ड्यूल सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी एफ52 5जी फोन Android 11 पर आधारित One UI 3.1 पर चलता है। फोन में 6.6- इंच फुल एचडी+ (1,080x2,408 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। इसके अलावा, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8GB तक रैम मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/1.8 लेंस के साथ प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा, f/2.2 लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, f/2.4 लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.0 लेंस के साथ 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी एफ52 5जी फोन में 128 जीबी तक स्टोरेज दिया गया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5जी, 4जी एलटीई, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। सेंसर्स में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद हैं। इसके अलावा, फोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

Samsung ने इस फोन में 4,500एमएएच तक की बैटरी ही है, जिसके साथ 25वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 164.6x76.3x8.7mm और भार 199 ग्राम है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2408 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  3. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  4. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  5. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  6. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  7. iPhone 18 Pro आते ही Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही है महंगी? ₹20 हजार तक बढ़ेंगे दाम
  8. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  9. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  10. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »