Samsung Galaxy F22 होगा Galaxy F सीरीज़ का अगला फोन! इन फीचर्स से हो सकता है लैस...

इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, लेकिन एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। फोन का प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का हो सकता है, जबकि 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी व दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर्स होंगे।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 5 मई 2021 14:07 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F22 की लॉन्च तारीख फिलहाल सामने नहीं आई है
  • फोन का मॉडल नंबर SM-E225F हो सकता है
  • फोन में मिल सकता है मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर

फोन में मिल सकता है साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर

Samsung Galaxy F22 स्मार्टफोन कंपनी की नई Galaxy F सीरीज़ का नया फोन हो सकता है। कहा जा रहा है कि यह फोन Samsung Galaxy A22 या फिर Galaxy A22 5G पर आधारित होगा, जिनमें से अभी कोई भी फोन लॉन्च नहीं हुआ है। लेकिन यह भी पिछले कई दिनों से अफवाहों व लीक्स में बने हुए हैं। माना जा रहा है कि गैलेक्सी एफ22 फोन का मॉडल नंबर SM-E225F है और फिलहाल इस फोन पर काम चल रहा है जिस वजह से इसकी लॉन्च तारीख फिलहाल ज़ारी नहीं की गई है।

Samsung ने अपनी Galaxy F सीरीज़ की शुरुआत भारत में पिछले साल सितंबर महीने से की थी। इस सीरीज़ के तहत कंपनी ने अपना पहला फोन Galaxy F41 अक्टूबर महीने में लॉन्च किया था। Galaxy F62 स्मार्टफोन को अगले फोन के तौर पर फरवरी महीने में लॉन्च किया गया और Galaxy F12 व Galaxy F02s स्मार्टफोन्स को अप्रैल में लॉन्च किया गया है। वहीं, Sammobile की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, अब कंपनी गैलेक्सी एफ सीरीज़ के नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसका नाम गैलेक्सी एफ22 हो सकता है। the_tech_guy नामक टिप्सटर ने ट्विटर पर जानकारी दी है कि इस फोन का मॉडल नंबर SM-E225F होगा।
Advertisement

Sammobile की रिपोर्ट के मुताबिक, गैलेक्सी एफ22 फोन Galaxy A22 या फिर Galaxy A22 5G पर आधारित हो सकता है। हालांकि, फिलहाल इन दोनों में से ही कोई फोन लॉन्च नहीं हुआ है। गैलेक्सी ए22 5जी फोन पिछले महीने गीकबेंच वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था, जहां इसके मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम व एंड्रॉयड 11 की जानकारी सामने आई थी। यदि गैलेक्सी एफ22 इस फोन पर आधारित होगा, तो इस फोन के स्पेसिफिकेशन का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Galaxy A22 5G को लेकर पहले सामने आ चुकी जानकारी के अनुसार, यह फोन 6.5 इंच डिस्प्ले और 3.5mm ऑडियो जैक से लैस होगा। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, लेकिन एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। फोन का प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का हो सकता है, जबकि 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी व दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर्स होंगे। फोन के कथित रेंडर्स में दिखा है कि फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकेगा।
Advertisement

यहां, ध्यान देने योग्य बात यह है कि Samsung ने फिलहाल Galaxy F22 या फिर Galaxy A22 संबंधी किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की गई है, ऐसे में यह खबर अफवाह मात्र भी साबित हो सकती है।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Marathon battery life
  • Vivid AMOLED display
  • Good daylight camera performance
  • Bad
  • Ads in some stock apps
  • Cameras could do better in low light
  • Slow charging relative to battery size
  • Missing segment-staple features
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9825

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 850

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent build quality
  • Dedicated microSD slot
  • Bad
  • Dated design
  • Interface lacks responsiveness
  • Relatively slow charging
  • Average camera quality
  • Not good value for money
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.