Samsung Galaxy F सीरीज़ भारत में होगी लॉन्च

खबरों की मानें, तो आगामी Samsung Galaxy F सीरीज़ की कीमत भारत में 30,000 रुपये से कम होगी।

Samsung Galaxy F सीरीज़ भारत में होगी लॉन्च

Samsung ने ट्वीट कर दी सीरीज़ लॉन्च की जानकारी

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F41 में दिया जा सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • सैमसंग गैलेक्सी एफ41 फोन एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  • गैलेक्सी एफ41 कैमरा-सेंट्रिक स्मार्टफोन होगा
विज्ञापन
Samsung Galaxy F सीरीज़ पिछले कई हफ्तों में सुर्खियों में छाई हुई थी और अब जाकर कंपनी ने इस सीरीज़ आगमन को लेकर आधिकारिक पुष्टि कर दी है। Samsung ने ट्विटर के माध्यम से गैलेक्सी एफ सीरीज़ लॉन्च की जानकारी दी, हालांकि इस ट्वीट के जरिए कंपनी ने फिलहाल स्मार्टफोन से संबंधित कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। बता दें, नई सीरीज़ मौजूदा Galaxy M और Galaxy A सीरीज़ स्मार्टफोन के बीच शामिल होगी। खबरों की मानें, तो आगामी सैमसंग गैलेक्सी एफ सीरीज़ की कीमत भारत में 30,000 रुपये से कम होगी। यही नहीं खबर तो यह भी सामने आ चुकी है कि इस सीरीज़ के तहत लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन Samsung Galaxy F41 होगा।
 

Samsung India ने ट्वीट के जरिए भारत में नई Galaxy ‘F' सीरीज़ लॉन्च की जानकारी दी। कंपनी ने ट्वीट में लिखा, “The new #GalaxyF will definitely leave a mark on you. Stay tuned to go #FullOn।” कंपनी ने ट्वीट के जरिए लॉन्च तारीख की घोषणा फिलहाल नहीं की है और न ही यह बताया है कि इस सीरीज़ के तहत भारत में लॉन्च होने वाले पहले स्मार्टफोन का नाम क्या होगा। हालांकि, आगमन की जानकारी दे दी गई है, तो जल्द ही इस सीरीज़ व स्मार्टफोन से संबंधित जानकारी से भी पर्दा उठा दिया जाएगा।

पुरानी रिपोर्ट्स की मानें, तो सैमसंग गैलेक्सी एफ41 स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी F सीरीज़ के तहत लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। इस फोन से संबंधित कई लीक्स सामने आ चुकी है और माना जा रहा है कि यह कैमरा सेंट्रिक फोन होगा, जो कि गैलेक्सी एफ सीरीज़ के अन्य मॉडल्स के साथ आएगा।

गौरतलब है कि हाल ही में सैमसंग गैलेक्सी एफ41 को लेकर जानकारी सामने आई थी कि भारत में इसकी कीमत 30,000 रुपये से कम होगी। हालांकि, पहले सामने आ चुकी रिपोर्ट में संकेत दिया गया था कि नई गैलेक्सी एफ सीरीज़ के स्मार्टफोन की कीमत 15,000 रुपये और 20,000 रुपये के बीच होगी। कीमत कितनी भी हो, शुरुआती रूप में इस फोन को केवल ऑनलाइन मार्केट के जरिए ही उपलब्ध कराया जाएंगा हालांकि बाद में इन्हें रीटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

सैमसंग गैलेक्सी एफ41 स्मार्टफोन को लेकर यह भी कहा गया है कि यह गैलेक्सी एम31 स्मार्टफोन जैसा ही है, जो कि इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। पहले कहा गया कि फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। हालांकि, हाल ही में सामने आए स्केमैटिक्स से इशारा मिला है कि फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा और सेल्फी के लिए फोन में वाटरड्रॉप नॉच फ्रंट दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें एमोलेड डिस्प्ले व यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद होगा।

गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी एफ41 फोन एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर व 6 जीबी रैम से लैस होगा।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Crisp AMOLED display
  • Excellent battery life
  • Decent performance
  • Good photo quality in daylight
  • कमियां
  • Disappointing low-light camera performance
  • Spammy notifications
  • Poor video stabilisation
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9611
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  8. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  8. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  10. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »