6,000Mah बैटरी के साथ Samsung Galaxy F12 फोन आज होगा भारत में लॉन्च

सैमसंग गैलेक्सी एफ12 स्मार्टफोन 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। आपको बता दें, आज ही कंपनी Samsung Galaxy F02s स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है, जो कि गैलेक्सी एफ12 की तुलना में थोड़ा टोन-डाउन वर्ज़न होगा।

6,000Mah बैटरी के साथ Samsung Galaxy F12 फोन आज होगा भारत में लॉन्च

फोन में मौजूद होगा 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F12 में मिलेगा क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • सैमसंग गैलेक्सी एफ12 फोन फ्लिपकार्ट पर है लिस्ट
  • Samsung Galaxy F02s भी होगा आज लॉन्च
विज्ञापन
Samsung Galaxy F12 स्मार्टफोन भारत में आज लॉन्च किया जाएगा, जिसकी जानकारी Flipkart पेज के माध्यम से सामने आई थी। लेकिन लॉन्च तारीख ही नहीं बल्कि इस पेज के माध्यम से फोन के डिज़ाइन से लेकर स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्च से पहले ही काफी हद तक सामने आ गई है। गैलेक्सी एफ12 स्मार्टफोन वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच से लैस होगा। इसके अलावा स्मार्टफोन 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। आपको बता दें, आज ही कंपनी Samsung Galaxy F02s स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है, जो कि गैलेक्सी एफ12 की तुलना में थोड़ा टोन-डाउन वर्ज़न होगा।
 

Samsung Galaxy F12 India launch details

Samsung Galaxy F12 स्मार्टफोन आज सोमवार 5 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा, जिसकी जानकारी Flipkart पेज के माध्यम से सामने आई है। इसके अलावा, लॉन्च के बाद स्मार्टफोन खरीद के लिए फ्लिपकार्ट और सैमसंग इंडिया के स्टोर व ऑनलाइन वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। पेज के माध्यम से फोन के डिज़ाइन और कुछ स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी लॉन्च से पहले सामने आ गई है।
 

Samsung Galaxy F12 specifications

सैमसंग गैलेक्सी एफ12 की फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के मुताबिक में 6.5 इंच एचडी+ इनफिनिटी-वी डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगा। वहीं, फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक दिया जाएगा। इसके अलावा, फोन में एक्सिनोस 850 प्रोसेसर व 6,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी।

आपको बता दें, लॉन्च से पहले यह स्मार्टफोन गीकबेंच वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया है। गीकबेंच वेबसाइट के मुताबिक फोन में 4 जीबी रैम मिलेगा। इसके अलावा फोन एक्सिनोस 850 प्रोसेसर से लैस होगा।

Samsung गैलेक्सी एफ12 फोन के साथ आज ही Samsung Galaxy F02s को भी भारत में लॉन्च किया जाएगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सिनोस 850
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »