6,000mAh बैटरी और 48MP कैमरा वाला Samsung Galaxy F22 आज होगा लॉन्च

Samsung इस स्मार्टफोन लॉन्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। इसके बाद इस फोन को आप Flipkart और Samsung India ऑनलाइन स्टोर के माध्यम से खरीद सकते हैं।

6,000mAh बैटरी और 48MP कैमरा वाला Samsung Galaxy F22 आज होगा लॉन्च

Samsung इस स्मार्टफोन लॉन्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F22 में मिलेगा 6.4 इंच एचडी+ एस एमोलेड डिस्प्ले
  • सैमसंग गैलेक्सी एफ22 मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  • Flipkart और Samsung India के जरिए खरीद सकते हैं फोन
विज्ञापन
Samsung Galaxy F22 स्मार्टफोन भारत में आज 6 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। Samsung का यह आगामी फोन Galaxy F सीरीज़ का चौथा स्मार्टफोन होने वाला है, इससे पहले कंपनी साल 2021 में Galaxy F02s, Galaxy F12 और Galaxy F62 स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। आधिकारिक रूप से लॉन्च होने से पहले सैमसंग गैलेक्सी एफ22 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन सैमसंग की वेबसाइट और Flipkart पर लिस्ट हो चुके हैं। कहा जा रहा है कि यह फोन Samsung Galaxy A22 का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा, जो कि इस साल की शुरुआत में यूरोप में लॉन्च किया गया था।
 

Samsung Galaxy F22 price in India (expected)

91Mobiles की रिपोर्ट में Samsung Galaxy F22 की भारतीय कीमत को लेकर जानकारी दी गई है कि यह 15,000 रुपये से कम होगी।

Samsung इस स्मार्टफोन लॉन्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। इसके बाद इस फोन को आप Flipkart और Samsung India ऑनलाइन स्टोर के माध्यम से खरीद सकते हैं।
 

Samsung Galaxy F22 specifications (expected)

सैमसंग गैलेक्सी एफ22 के स्पेसिफिकेशन दक्षिण कोरियाई कंपनी द्वारा सार्वजनिक कर दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच एचडी+ एस एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसमें 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद होगा। इसके अलावा, Samsung स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमर सेटअप स्थित होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। फोन की बैटरी 6,000 एमएएच की होगी। गूगल प्ले कॉन्सोल लिस्टिंग के जरिए खुलासा हुआ था कि इस स्मार्टफोन में 720x1339 पिक्सल रिजॉल्यूशन का डिस्प्ले मौजूद होगा और यह फोन एंड्रॉयड 11 के साथ काम करेगा। इन सब के अलावा, यह फोन मीडियाटेक MT6769T प्रोसेसर से लैस होगा, जो कि मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर हो सकता है इसके साथ कंपनी 4 जीबी रैम जोड़ सकती है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good Super AMOLED display
  • Smooth and fluid software
  • Excellent battery life
  • कमियां
  • Lots of preinstalled apps
  • Slow charging using provided charger
  • Poor gaming performance
  • Low light camera performance
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी80
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »