भारत में महंगे हुए Samsung Galaxy F02s, Samsung Galaxy M02s और Samsung Galaxy A12 फोन

Samsung Galaxy F02s स्मार्टफोन की कीमत 500 रुपये बढ़ गई है। यह दो कॉन्फिग्रेशन में आता है, एक 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज। पहले इन फोन की कीमत क्रमश: 8,999 रुपये और 9,499 रुपये थी, अब कीमत 9,499 और 10,499 रुपये हो गई है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 9 जुलाई 2021 14:25 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F02s, Galaxy M02s, Galaxy A12 बजट-फ्रेंडली फोन हैं
  • नई कीमतों को सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है
  • कंपनी ने आधिकारिक रूप से नहीं दी कीमत में हुई बढ़ोतरी की जानकारी
Samsung Galaxy F02s, Samsung Galaxy M02s और Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन की कीमत भारत में बढ़ा दी गई है। इन तीनों ही Samsung स्मार्टफोन के सभी कॉन्फिग्रेशन अब भारत में 500 रुपये महंगे हो गए हैं। सैमसंग ने फिलहाल इस संबंध में किसी प्रकार का आधिकारिक बयान ज़ारी नहीं किया है, लेकिन तीनों ही स्मार्टफोन की नई कीमतों को सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कीमत में हुई बढ़ोतरी ग्लोबल चिप की कमी के कारण हुई है जिसने लगभग सभी बड़े निर्माताओं को प्रभावित किया है। सैमसंग ने गैलेक्सी एफ02एस, गैलेक्सी एम02एस और गैलेक्सी ए12 को साल 2021 में बजट-फ्रेंडली डिवाइस के रूप में लॉन्च किया था।
 

Samsung Galaxy F02s price in India

Samsung Galaxy F02s स्मार्टफोन की कीमत 500 रुपये बढ़ गई है। यह दो कॉन्फिग्रेशन में आता है, एक 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज। पहले इन फोन की कीमत क्रमश: 8,999 रुपये और 9,499 रुपये थी, जो कि अब कीमत में हुई बढ़ोतरी के बाद 9,499 और 10,499 रुपये हो गई है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy M02s price in India

Samsung Galaxy M02s दो कॉन्फिग्रेशन में आता है। इसके 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये थी, जबकि 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये थी। वहीं, अब 500 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 3 जीबी वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपये हो गई है। जबकि 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये हो गई है।
 

Samsung Galaxy A12 price hike in India

Samsung Galaxy A12 की कीमत भारत में 12,999 से शुरू होती थी, जो कि इसके 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम था। वहीं, अब ये वेरिएंट 13,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा, फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये थी, जिसे अब 14,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी35

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.