सैमसंग का 6 जीबी रैम वाला गैलेक्सी सी9 प्रो फोन भारत में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 10 फरवरी 2017 11:11 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग का गैलेक्सी सी9 प्रो स्मार्टफोन भारत में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध
  • बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो की कीमत 36,900 रुपये है
  • यह स्मार्टफोन ब्लैक और गोल्ड कलर में मिलेगा
सैमसंग का गैलेक्सी सी9 प्रो स्मार्टफोन भारत में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। ग्राहक चाहें तो सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो को आधिकारिक सैमसंग ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन स्टोर से बुक कर सकते हैं। कंपनी ने हैंडसेट को भारत में लॉन्च करते वक्त पुष्टि की थी कि स्मार्टफोन देशभर के अग्रणी मोबाइल स्टोर में भी बिकेगा।

वहीं, कंपनी रविवार तक सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो की प्री-ऑर्डर बुकिंग करने वाले ग्राहकों को एक्सक्लूसिव ऑफर दे रही है। सैमसंग एक बार स्क्रीन बदलने की वारंटी दे रही है। यह ऑफर 12 महीने के लिए है। दक्षिण कोरिया की यह कंपनी एचडीएफसी के ग्राहकों को ईएमआई ऑफर भी दे रही है।

बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो की कीमत 36,900 रुपये है। यह स्मार्टफोन ब्लैक और गोल्ड कलर में मिलेगा।

सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह फोन 4जी डुअल सिम स्मार्टफोन है। फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इसमें एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने पहली बार अपने किसी डिवाइस में 6 जीबी रैम दिया है। इस फोन में 6 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है।

बात करें फोटोग्राफी की तो गैलेक्सी सी9 प्रो में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट व रियर कैमरा है। 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा अपर्चर एफ/1.9 और एक डुअल एलईडी फ्लैश के साथ आता है। वहीं सेल्फी कैमरे के लिए भी यही अपर्चर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 64 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

गैलेक्सी सी9 प्रो में फिज़िकल बटन में ही एक फिंगरप्रिंट सेंसर इंटिग्रेटेड है। इस फोन को पावर देने का काम करेगी 4000 एमएएच की बैटरी जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। 4जी एलटीई के अलावा कनेक्टिविटी के लिए सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो में ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, जीपीएस, ग्लोनास, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिया गया है।

गैलेक्सी सी9 प्रो का डाइमेंशन 162.9x80.7x6.9 मिलीमीटर और वज़न 189 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Lots of RAM and storage
  • Excellent cameras
  • Good battery life
  • Big, vibrant screen
  • Bad
  • Doesn't run Android 7 yet
  • No 4K video recording
  • Outperformed by competitors at this price
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  2. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  3. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  5. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  6. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  7. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  8. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  10. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.