• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो को भारत में 18 जनवरी को लॉन्च किए जाने की ख़बर

सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो को भारत में 18 जनवरी को लॉन्च किए जाने की ख़बर

सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो को भारत में 18 जनवरी को लॉन्च किए जाने की ख़बर
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो 2016 अक्टूबर में चीन में हुआ था लॉन्च
  • गैलेक्सी सी9 प्रो भारत में 18 जनवरी को लॉन्च होगा
  • इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत 6 जीबी रैम है
विज्ञापन
सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो को 2016 के अक्टूबर महीने में चीन में लॉन्च किया गया था। अब जानकारी मिली है कि इस मिड-रेंज स्मार्टफोन को जल्द ही भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, गैलेक्सी सी9 प्रो भारत में 18 जनवरी को लॉन्च होगा।

सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो को भारत में लॉन्च किए जाने की खबर सैममोबाइल ने दी है। इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत 6 जीबी रैम है। चीन में हैंडसेट को 3,199 चीनी युआन (करीब 31,700 रुपये) में लॉन्च किया गया था। हम भारत में भी हैंडसेट की कीमत इसी के आसपास रहने की उम्मीद कर सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह फोन 4जी डुअल सिम स्मार्टफोन है। फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इसमें एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने पहली बार अपने किसी डिवाइस में 6 जीबी रैम दिया है। इस फोन में 6 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है।

बात करें फोटोग्राफी की तो गैलेक्सी सी9 प्रो में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट व रियर कैमरा है। 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा अपर्चर एफ/1.9 और एक डुअल एलईडी फ्लैश के साथ आता है। वहीं सेल्फी कैमरे के लिए भी यही अपर्चर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 64 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

गैलेक्सी सी9 प्रो में फिज़िकल बटन में ही एक फिंगरप्रिंट सेंसर इंटिग्रेटेड है। इस फोन को पावर देने का काम करेगी 4000 एमएएच की बैटरी जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। 4जी एलटीई के अलावा कनेक्टिविटी के लिए सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो में ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, जीपीएस, ग्लोनास, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिया गया है।

गैलेक्सी सी9 प्रो का डाइमेंशन 162.9x80.7x6.9 मिलीमीटर और वज़न 189 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Lots of RAM and storage
  • Excellent cameras
  • Good battery life
  • Big, vibrant screen
  • कमियां
  • Doesn't run Android 7 yet
  • No 4K video recording
  • Outperformed by competitors at this price
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 भारत में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
  2. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
  3. 96km रेंज वाली फोल्डेबल इलेक्ट्रिक बाइक Ride1Up Portola 02 हुई लॉन्च, जानें कीमत
  4. Google Pay, Phone Pay के लिए सिरदर्द बन सकता है, TikTok का भविष्य में आने वाला यह फीचर
  5. iQOO Neo 11 Ultra vs Pova 8 Pro 5G vs OnePlus Nord 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. Bilibili App: चीन की बिलीबिली देगी YouTube को टक्कर! Android के बाद अब iOS पर लॉन्च को तैयार
  8. आपके घर में लगा Wi-Fi आपको दीवार के पार देख सकता है!
  9. पानी और धूल की टेंशन खत्म! ₹21 हजार से शुरू होते हैं ये वाटर-रसिस्टेंट मोबाइल फोन
  10. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »