सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो को जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद

सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो को जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद
ख़ास बातें
  • इस बार एसएम-सी501एक्स मॉडल नंबर वाले फोन को लिस्ट किया गया है
  • गैलेक्सी सी5 प्रो में 5.5 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले होने की संभावना है
  • स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर व 4 जीबी रैम होगा
विज्ञापन
सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो के बारे में अब तक कई बार जानकारियां लीक हो चुकी हैं। अब इस स्मार्टफोन को एक वाई-फाई सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है जिससे इसे जल्द ही लॉन्च किए जाने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। हालांकि, नए सर्टिफिकेशन में अलग मॉडल नंबर का इस्तेमाल हुआ है। संभव है कि इस स्मार्टफोन को चीन के बाहर भी लॉन्च किया जाए।

दिसंबर महीने में सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो को वाई-फाई एलायंस साइट पर एसएम-सी5010 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था। हालांकि, इस बार एसएम-सी501एक्स मॉडल नंबर वाले फोन को लिस्ट किया गया है। इसके आधार पर कहा जा सकता है कि पहले लीक हुआ स्मार्टफोन चीन वेरिएंट रहा होगा। ताज़ा लिस्टिंग अंतरराष्ट्रीय वेरिएंट की हो। गौर करने वाली बात है कि सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो को पहले सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो और सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो के साथ लॉन्च किए जाने की संभावना थी। बाकी दोनों को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया गया है, लेकिन सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो का अब भी इंतज़ार है।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो में 5.5 इंच का सुपर एमोलेड फुल-एचडी डिस्प्ले के साथ स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर व 4 जीबी रैम होगा। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी होने की संभावना है। कैमरा की बात करें तो गैलेक्सी सी5 प्रो में 16 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ 16 मेगापिक्सल का ही सेल्फी सेंसर होगा। इसमें एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो होने की संभावना है। बैटरी 3000 एमएएच की होगी और यह 6.95 मिलीमीटर मोटा होना चाहिए।

सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो को भारत में 36,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह सभी रिटेल प्लेटफॉर्म पर ब्लैक और गोल्ड कलर में उपलब्ध है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  4. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  5. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  8. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  9. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  10. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »