सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो और गैलेक्सी सी7 प्रो की तस्वीर लीक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 जनवरी 2017 10:44 IST
सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो और गैलेक्सी सी 5 प्रो स्मार्टफोन के पहले दिसंबर में लॉन्च होने की उम्मीद थी। अब इन स्मार्टफोन को लॉन्च हो चुके गैलेक्सी सी9 प्रो के साथ देखा गया है। यह तस्वीर सी सीरीज़ स्मार्टफोन की प्रमोशल तस्वीर लग रही है।

इस प्रमोशनल तस्वीर को एक ट्विटर यूज़र @mmddj_china ने पोस्ट की। इसे सबसे पहले डिजिटल ट्रेंड्स ने देखा। इस तस्वीर में पहली बार सी सीरीज़ के तीनों स्मार्टफोन एक साथ दिख रहे हैं।

गैलेक्सी सी7 प्रो स्मार्टफोन को हाल ही में एक बेंचमार्किंग वेबसाइट अंतूतू पर देखा गया। इस वेबसाइट की लिस्टिंग के मुताबिक, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलता है और इसमें एक फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। गैलेक्सी सी7 प्रो में स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है।

बात करें कैमरे को तो इस डिवाइस में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। जबकि फ्रंट कैमरा भी 16 मेगापिक्सल का ही है। इस डिवाइस की एक दूसरी लिस्टिंग से इस फोन में 5.7 इंच डिस्प्ले होने का पता चलता है। इस डिवाइस की कीमत 199 डॉलर (करीब 13,600 रुपये) है।
Advertisement

वहीं दूसरी तरफ, सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो के बारे में हुए लीक से इस फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम होने का खुलासा हुआ है।
Advertisement

सैमसंग ने पिछले साल मई में गैलेक्सी सी5 और गैलेक्सी सी7 स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। सी5 एंड्रॉयड स्मार्टफोन 6.0.1 मार्शमैलो पर चलता है और इसमें 5.2 इंच फुल एचडी 1080x1920 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। गैलेक्सी सी5 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है। गैलेक्सी सी7 स्मार्टफोन में 5.7 इंच सुपर एमोलेड फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.