सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो पर 2,000 रुपये की छूट

अगर आप सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो देर मत कीजिए। दरअसल, अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर सैमसंग का यह स्मार्टफोन 2,000 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध है। हालांकि, यह ऑफर सिर्फ अमेज़न प्राइम मेंबर के लिए है।

सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो पर 2,000 रुपये की छूट
ख़ास बातें
  • अमेज़न इंडिया पर सैमसंग का यह फोन 2,000 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध
  • यह ऑफर सिर्फ अमेज़न प्राइम मेंबर के लिए है
  • 27,990 रुपये वाले इस फोन को 25,990 रुपये के लिए खरीदा पाएंगे
विज्ञापन
अगर आप सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो देर मत कीजिए। दरअसल, अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर सैमसंग का यह स्मार्टफोन 2,000 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध है। हालांकि, यह ऑफर सिर्फ अमेज़न प्राइम मेंबर के लिए है। अमेज़न प्राइम मेंबर 27,990 रुपये वाले इस फोन को 25,990 रुपये के लिए खरीदा पाएंगे। बता दें कि यह ऑफर सीमित स्टॉक के लिए हैं। इसलिए खरीदारी में देर ना करें। याद रहे कि सैमसंग के इस फोन को अप्रैल महीने में लॉन्च किया गया था।

सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो की सबसे अहम ख़ासियत इसकी पतली, मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन है। इसके अलावा फोन में फ्रंट व रियर पर 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिए गए हैं।

डुअल सिम वाले सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो को सबसे पहले चीन में 2,899 चीनी युआन (करीब 27,100 रुपये) में पेश किया गया था। गैलेक्सी सी7 प्रो का डाइमेंशन 156.5x77.2x7.0 मिलीमीटर है और वज़न 172 ग्राम। स्मार्टफोन की बैटरी 3300 एमएएच की है और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा गैलेक्सी सी7 प्रो में ऑल्वेज़ ऑन डिस्प्ले और सैमसंग पे फ़ीचर भी दिए गए हैं।

गैलेक्सी सी7 प्रो हैंडसेट एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलेगा। इसमें 5.7 इंच का 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। डिवाइस में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 626 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है।

गैलेक्सी सी7 प्रो में 16 मेगापिक्सल के रियर और फ्रंट कैमरे हैं। दोनों ही सेंसर एफ/1.9  अपर्चर वाले हैं। कैमरे से आप 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और आप 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Brilliant display
  • Fast charging
  • Lots of RAM and storage
  • कमियां
  • Slippery to hold
  • Camera performance suffers in low light
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy C7 Pro
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  3. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  6. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  7. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  8. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  9. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  10. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »