• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग गैलेक्सी सी7 में है 16 मेगापिक्सल का कैमरा, जानें कीमत व सारी खूबियां

सैमसंग गैलेक्सी सी7 में है 16 मेगापिक्सल का कैमरा, जानें कीमत व सारी खूबियां

सैमसंग गैलेक्सी सी7 में है 16 मेगापिक्सल का कैमरा, जानें कीमत व सारी खूबियां
विज्ञापन
चीन में आयोजित एक इवेंट में सैमसंग ने अपनी नई 'सी' सीरीज का दूसरा हैंडसेट गैलेक्सी सी7 पेश किया। गुरुवार को सैमसंग गैलेक्सी सी5 के लॉन्च के साथ ही गैलेक्सी सी7 को भी पेश किया गया। गैलेक्सी सी7 के 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,599 चीनी युआन (करीब 26,000 रुपये) और 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,799 चीनी युआन (करीब 28,000 रुपये) रखी गई है। गैलेक्सी सी7 गोल्ड, रोज़ गोल्ड, सिल्वर और ग्रे कलर वेरिएंट में मिलेगा। फोन की उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।

सैमसंग गैलेक्सी सी7 स्मार्टफोन में 1920×1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 5.7 इंच का फुल-एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। फोन 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ आता है। ग्राफिक्स के लिए सैमसंग के इस फोन में एड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है। इसमें भी गैलेक्सी सी5 की तरह ही 4 जीबी रैम है। फोन 32 जीबी और 64 जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (128 जीबी तक) स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है।

बात करें गैलेक्सी सी7 के कैमरे की तो इस फोन में डुअल-टोन एलईडी और अपर्चर एफ/1.9 के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के दीवानों के लिए अपर्चर एफ/1.9 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन का फिंगरप्रिंट सेंसर होम बटन में इंटिग्रेटेड है। सैमसंग गैलेक्सी सी7 एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलता है। फोन का डाइमेंशन 156.6×77.2×6.7 मिलीमीटर है और वज़न 165 ग्राम।

डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले सैमसंग के इस फोन में 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 3.0 तकनीक के साथ आती है। 4जी एलटीई के अलावा कनेक्टिविटी के लिए सैमसंग गैलेक्सी सी7 में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, माइक्रो-यूएसबी और एनएफसी जैसे फीचर मौजूद हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  4. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  5. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  8. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  9. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  10. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »