Samsung Galaxy A9 Star Pro की तस्वीर लीक, यह होगा चार रियर कैमरे वाला फोन

सैमसंग ने 11 अक्टूबर को आयोजित इवेंट की घोषणा कर दी है। लॉन्च इवेंट से पहले Samsung Galaxy A9 Star Pro की तस्वीर लीक हो गई है। सैमसंग गैलेक्सी ए9 स्टार प्रो Galaxy A सीरीज का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो चार रियर कैमरों के साथ आएगा।

Samsung Galaxy A9 Star Pro की तस्वीर लीक, यह होगा चार रियर कैमरे वाला फोन

Samsung Galaxy A9 Star Pro में हो सकता है क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A9 Star Pro की कॉन्सेप्ट इमेज लीक
  • गैलेक्सी ए9 स्टार प्रो में हो सकते हैं चार रियर कैमरे
  • एमोलेड डिस्प्ले से लैस हो सकता है Galaxy A9 Star Pro
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग ने 11 अक्टूबर को आयोजित इवेंट की घोषणा कर दी है। लॉन्च इवेंट से पहले Samsung Galaxy A9 Star Pro की तस्वीर लीक हो गई है। उम्मीद है कि इवेंट के दौरान Samsung अपना पहला चार रियर कैमरे वाला गैलेक्सी स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कॉन्सेप्ट इमेज में Galaxy A9 Star Pro का बैक पैनल नजर आ रहा है। चार रियर कैमरे सेंसर के ठीक नीचे एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। बैक पैनल पर चौकोर आकार का फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखने को मिलेगा। सैमसंग गैलेक्सी ए9 स्टार प्रो दिखने में Galaxy A7 (2018) की तरह है। बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) को आज भारत में लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन तीन रियर कैमरों के साथ लॉन्च किया गया है।
 

Samsung Galaxy A9 Star Pro के स्पेसिफिकेशन

AllAboutSamsung.de की रिपोर्ट में गैलेक्सी ए9 स्टार प्रो के कुछ स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं। बैक पैनल पर चार रियर कैमरे दिए जा सकते हैं। 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरे के साथ 120 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू सेंसर, 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 10 मेगापिक्सल का सेंसर और 5 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Galaxy A9 Star Pro में 24 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स 576 सेंसर दिया जा सकता है।
 
nn157eu4

Photo Credit: AllAboutSamsung.de

सैमसंग के इस हैंडसेट में 6.28 इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए 3,720 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।AllAboutSamsung.de पर जारी तस्वीर को देखने से यह हैंडसेट तीन रियर कैमरे वाले Galaxy A7 (2018) की तरह लग रहा है। सैमसंग गैलेक्सी ए9 स्टार प्रो Galaxy A सीरीज का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो चार रियर कैमरों के साथ आएगा। बैक पैनल पर सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और फ्रंट पैनल पर पतले बेजल वाला डिस्प्ले है। इस महीने के शुरुआत में Samsung ने 11 अक्टूबर को आयोजित गैलेक्सी इवेंट की घोषणा की थी।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  2. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  3. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  8. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  9. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  10. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »