Samsung Galaxy A9 (2018) आज होगा भारत में लॉन्च

Samsung Galaxy A9 (2018) India Launch: Samsung आज भारत में अपना पहला चार रियर कैमरा वाला स्मार्टफोन Galaxy A9 (2018) को लॉन्च करेगी।

Samsung Galaxy A9 (2018) आज होगा भारत में लॉन्च

Samsung Galaxy A9 (2018) India Launch: भारत में आज लॉन्च होगा पहला चार रियर कैमरे वाला फोन

ख़ास बातें
  • Galaxy A9 (2018) में है 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  • 6.3 इंच का फुल-एचडी+ इनफिनिटी डिस्प्ले है सैमसंग गैलेक्सी ए9 (2018) में
  • Samsung Galaxy A9 (2018) आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर चलेगा
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung आज भारत में अपना पहला चार रियर कैमरा वाला स्मार्टफोन Galaxy A9 (2018) को लॉन्च करेगी। याद करा दें कि, पिछले सप्ताह सैमसंग ने मीडिया इनवाइट भेजे थे जिसकी टैगलाइन थी- 4X Fun। बता दें कि इसी टैगलाइन का इस्तेमाल कंपनी ने अक्टूबर माह में Samsung Galaxy A9 (2018) के ग्लोबल इवेंट के दौरान भी किया था। ई-कॉमर्स साइट Flipkart ने भी इस बात को कंफर्म कर दिया है कि जो फोन आज भारत में लॉन्च होगा वह सैमसंग ब्रांड का गैलेक्सी ए9(2018) होगा। न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने इंडस्ट्री सूत्रों के हवाले से अनुमानित कीमत की जानकारी दी थी।
 

Samsung Galaxy A9 (2018) की भारत में कीमत

यूजर घर बैठे कंपनी की आधिकारिक साइट पर Samsung Galaxy A9 (2018) की लाइव स्ट्रीमिंग को देख पाएंगे। इंडस्ट्री सूत्रों के हवाले से आईएएनएस की रिपोर्ट में Galaxy A9 (2018) की भारत में कीमत का संकेत 35,000 रुपये दिया गया था। मजेदार बात यह है कि इससे पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें सैमसंग गैलेक्सी ए9 (2018) की संभावित कीमत 39,000 रुपये बताई गई थी। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इस फोन की कीमत 599 यूरो (करीब 48,800 रुपये) और 549 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (करीब 44,700 रुपये) से शुरू होती है। इस फोन को बबलगम पिंक, कैवियर ब्लैक और लेमोनेड ब्लू रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि, Flipkart ने गैलेक्सी ए9 (2018) के लिए अलग से एक पेज बनाया है जो इस बात की और संकेत दे रहा है कि आज भारत में पहले चार रियर कैमरे वाले फोन से पर्दा उठ सकता है।
 

Samsung Galaxy A9 (2018) स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) Samsung Galaxy A9 (2018) स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) इनफिनिटी डिस्प्ले है, सुपर एमोलेड पैनल के साथ। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया गया है। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम के विकल्प होंगे।

Samsung Galaxy A9 (2018) एक तरह से चार रियर कैमरे के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। फोन में एफ/1.7 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। दूसरा 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। यह 2x ऑप्टिकल ज़ूम और एफ/2.4 अपर्चर से लैस है। इसके साथ दिया गया है 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा जो 120 डिग्री लेंस और एफ/2.4 अपर्चर के साथ आता है। आखिर में है 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। कम रोशनी में प्राइमरी कैमरा पिक्सल बाइनिंग के ज़रिए चार पिक्सल को एक बना लेता है। सेल्फी के दीवानों के लिए Samsung Galaxy A9 (2018) में एफ/2.0 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन फेस अनलॉक, बिक्सबी असिस्टेंट और सैमसंग पे के साथ आता है।

सैमसंग गैलेक्सी ए9 (2018) की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और आरजीबी लाइट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। हैंडसेट में 3800 एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks good
  • Bright, vibrant screen
  • Good battery life
  • कमियां
  • Underpowered for its price
  • Zoom and wide-angle cameras not useful in low light
  • Spammy notifications
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल
रियर कैमरा24-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2220 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »