Samsung Galaxy A80 इस महीने होगा भारत में लॉन्च

Samsung अपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ के एक और प्रीमियम फोन सैमसंग गैलेक्सी ए80 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

Samsung Galaxy A80 इस महीने होगा भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • डुअल सिम सैमसंग गैलेक्सी ए80 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलता है
  • Samsung Galaxy A80 में ट्रिपल कैमरा सेटअप वाला रोटेटिंग कैमरा है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए80 की कीमत 45,000 रुपये से 50,000 रुपये के बीच होगी
विज्ञापन
युवाओं को ध्यान में रखते हुए दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung भारत में अपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A80 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। खबर मिली है कि रोटेटिंग ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम और फुल-स्क्रीन डिस्प्ले वाले सैमसंग गैलेक्सी ए80 को इस महीने ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह जानकारी न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने दी है। इस बीच चुनिंदा मार्केट में Galaxy A80 की बिक्री भी शुरू हो गई है।

न्यूज एजेंसी IANS की मानें तो दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung अपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ के एक और प्रीमियम फोन सैमसंग गैलेक्सी ए80 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इससे पहले Samsung Galaxy A80 को Samsung India की वेबसाइट पर स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के साथ लिस्ट किया गया था।

भारत में Galaxy A सीरीज़ के कई स्मार्टफोन पहले ही लॉन्च हो चुके हैं- Samsung Galaxy A50, Samsung Galaxy A30, Samsung Galaxy A20, Samsung Galaxy A10, Samsung Galaxy A70 और Samsung Galaxy A2 Core।
 

Samsung Galaxy A80 भारत में कीमत (उम्मीदें)

कंपनी ने अप्रैल महीने में खुलासा किया था कि भारतीय मार्केट में सैमसंग गैलेक्सी ए80 की कीमत 45,000 रुपये से 50,000 रुपये के बीच होगी। ग्लोबल इवेंट में कंपनी ने इस फोन को 649 यूरो (करीब 50,500 रुपये) में लॉन्च किया था।
 

Samsung Galaxy A80 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम सैमसंग गैलेक्सी ए80 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलता है। इसके ऊपर कंपनी का वन यूआई है। स्मार्टफोन में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड ‘न्यू इनफिनिटी डिस्प्ले' है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और यह बिना नॉच के आता है। इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर दिया गया है। फोन 8 जीबी रैम के साथ आएगा।

अब बात फोन के सबसे अहम फीचर यानी कैमरे की। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप वाला रोटेटिंग कैमरा है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस से लैस 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में एक 3डी डेप्थ कैमरा भी है। साथ में एक आईआर सेंसर भी है। सेल्फी के लिए जैसे ही यूज़र सेल्फी मोड को चुनेंगे, तीनों कैमरे अपने आप पॉप-अप होकर फ्रंट पैनल पर रोटेट हो जाएंगे। Samsung Galaxy A80 के अन्य फीचर में स्टेडी वीडियो मोड, सीन ऑप्टिमाइज़र और फ्लॉ डिटेक्शन शामिल हैं।

इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। लेकिन माइक्रोएसडी कार्ड के लिए कोई सपोर्ट नहीं है। Samsung Galaxy A80 की बैटरी 3,700 एमएएच की है और यह 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। हैंडसेट का डाइमेंशन 165.2x76.5x9.3 मिलीमीटर है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी
फ्रंट कैमरानहीं
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  4. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  5. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  6. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  7. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  8. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  9. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  10. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »