Samsung Galaxy A8 Star और Galaxy J7 Pro को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की खबर

Samsung Galaxy A8 Star और Galaxy J7 Pro स्मार्टफोन को भारत में एंड्रॉयड पाई (Android Pie) अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 21 जून 2019 14:06 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A8 Star को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की खबर
  • Samsung Galaxy J7 Pro 5.5 इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले के साथ आता है
  • Galaxy J7 Pro को मिला मई 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच

Samsung Galaxy A8 Star और Galaxy J7 Pro को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की खबर

Samsung Galaxy A8 Star स्मार्टफोन को भारत में एंड्रॉयड पाई (Android Pie) अपडेट मिलने लगा है। सैमसंग गैलेक्सी ए8 स्टार को अपडेट मिलने की जानकारी एक रिपोर्ट के जरिए सामने आई है। Samsung Galaxy A8 Star को मिला नया अपडेट सैमसंग वन यूआई इंटरफेस और गूगल डिजिटल वेलबींग फीचर के साथ आ रहा है। Galaxy A8 Star के अलावा Samsung Galaxy J7 Pro स्मार्टफोन को भी एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है।  

SamMobile की रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy A8 Star को मिला अपडेट जून 2019 सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है तो वहीं Galaxy J7 Pro यूज़र को मई सिक्योरिटी पैच मिल रहा है। दोनों ही स्मार्टफोन को मिला अपडेट वन यूआई वर्जन 1.1 के साथ आ रहा है जिसके साथ आपके फोन में डिजिटल वेलबींग फीचर जुड़ जाएगा। कोर वन यूआई फीचर्स की बात करें तो सिस्टम-वाइड नाइट मोड, जेस्चर आधारित नेविगेशन सिस्टम और लिफ्ट-टू-वेक जेस्चर सपोर्ट मिलेगा।

अगर आपको अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो आप Settings > Software update > Download update मैनुअली में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। हो सकता है अपडेट को बैच बनाकर रोल आउट किया गया हो तो ऐसे में सभी यूज़र्स तक अपडेट पहुंचने में कुछ समय लग सकता है।

याद करा दें कि सैमसंग Galaxy A8 Star को पिछले साल अगस्त में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ भारत में लॉन्च किया गया था। तो वहीं, दूसरी ओर Galaxy J7 Pro को भारतीय मार्केट में जून 2017 में एंड्रॉयड नूगा के साथ उतारा गया था। Samsung Galaxy J7 Pro के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट को इस माह के शुरुआत में रूस में रोलआउट किया गया था।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 24-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1880x2220 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7 ऑक्टा 7870

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  4. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  5. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  6. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  2. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  4. आपकी UPI पेमेंट रहेगी बिल्कुल फ्री! P2P ट्रांजैक्शन पर नहीं है कोई चार्ज, सरकार ने किया साफ
  5. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  7. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  8. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  9. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  10. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.