Samsung Galaxy A8 Star की सेल अमेजन पर शुरू, जानें लॉन्च ऑफर, कीमत और स्पेसिफिकेशन

सैमसंग ने पिछले सप्ताह भारत में Samsung Galaxy A8 Star को लॉन्च किया है। सैमसंग गैलेक्सी ए8 स्टार की सेल आज से ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर शुरू हो गई है।

Samsung Galaxy A8 Star की सेल अमेजन पर शुरू, जानें लॉन्च ऑफर, कीमत और स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • Galaxy A8 Star में Bixby वर्चुअल असिस्टेंट इंटीग्रेशन है
  • सीधी भिड़ंत OnePlus 6, Asus Zenfone 5Z और Huawei Nova 3 जैसे हैंडसेट से
  • Samsung Galaxy A8 Star में डुअल वर्टिकल कैमरा सेंसर है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की हैंडसेट निर्माता कंपनी सैमसंग ने पिछले सप्ताह भारत में Samsung Galaxy A8 Star को लॉन्च किया है। सैमसंग गैलेक्सी ए8 स्टार की सेल आज से ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर शुरू हो गई है। Samsung Galaxy A8 Star हैंडसेट चीनी मार्केट में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy A9 Star का ग्लोबल वेरिएंट है। मिड-रेंज वाले सैमसंग गैलेक्सी ए8 स्टार स्मार्टफोन में आपको 6 जीबी रैम, सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले और दो रियर कैमरे मिलेंगे। कंपनी फ्रंट कैमरा में प्रो लाइटिंग और स्मार्ट ब्यूटी जैसे फीचर और यह एआर स्टीकर भी सपोर्ट करता है। Galaxy A8 Star में Bixby वर्चुअल असिस्टेंट इंटीग्रेशन भी मौजूद है।
 

Samsung Galaxy A8 Star की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

भारत में Samsung Galaxy A8 Star की कीमत 34,990 रुपये है। लॉन्च ऑफर के तहत एक साल का स्क्रीन प्रोटेक्शन प्लान फ्री मिल रहा है। सभी प्रमुख बैंकों के क्रेडिट कार्ड और बजाज फिनसर्व की और से बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा दी जा रही है। एचडीएफसी बैंक क्रडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।
 

Samsung Galaxy A8 Star स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy A8 Star मेटल फ्रेम, 2.5डी कर्व्ड ग्लास और 3डी ग्लास डिजाइन से लैस है। मौज़ूदा चलन की तरह गैलेक्सी ए8 स्टार में फुल-स्क्रीन डिस्प्ले है। फोन में 6.3 इंच का फुल एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। फोन में काम करता है 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, जिसका साथ देते हैं 6 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 400 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

Samsung Galaxy A8 Star में डुअल वर्टिकल कैमरा सेंसर है। पिछले हिस्से पर एक सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 24 मेगापिक्सल का है। दोनों ही सेंसर एफ/1.7 अपर्चर वाले हैं। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा जिसके ऊपर सैमसंग एक्सपीरियंस ओएस है। कनेक्टिविटी के लिए Galaxy A8 Star 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिए गए हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है। बैटरी 3700 एमएएच की है और इस फोन का डाइमेंशन 162.4x77x7.5 मिलीमीटर है।


 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.28 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 24-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1880x2220 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. स्मार्ट फीचर्स और मोबाइल कनेक्टिविटी वाला Xiaomi Vacuum Cleaner लॉन्च, जानें कीमत
  2. iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! iOS 27 में आ रहा सबसे गजब फीचर, फोन अब खुद करेगा रिकवरी, जानें कैसे
  3. Vivo का Zeiss कैमरा सेटअप वाला प्रीमियम फोन ₹8,700 सस्ता, यहां मिलेगी ये धांसू डील!
  4. Microsoft Xbox Layoffs: Xbox में होने जा रही बड़ी छंटनी! सैकड़ों कर्मचारी हो सकते हैं बाहर
  5. 8,000mAh की बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Tecno Pova 8, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. क्या है सरकार का Project Ganga? गांव-गांव पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, युवाओं को मिलेगा रोजगार
  7. OnePlus N6 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
  8. YouTube में फिर लौटा पुराना, लेकिन बड़े काम का फीचर! ऐसे करें इस्तेमाल
#ताज़ा ख़बरें
  1. YouTube में फिर लौटा पुराना, लेकिन बड़े काम का फीचर! ऐसे करें इस्तेमाल
  2. FIFA World Cup 2026: भारत में कैसे देखें लाइव टेलीकास्ट, लाइव स्ट्रीमिंग
  3. iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! iOS 27 में आ रहा सबसे गजब फीचर, फोन अब खुद करेगा रिकवरी, जानें कैसे
  4. Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide, Z Flip 8 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. Microsoft Xbox Layoffs: Xbox में होने जा रही बड़ी छंटनी! सैकड़ों कर्मचारी हो सकते हैं बाहर
  6. OnePlus N6 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
  7. 8000mAh बैटरी के साथ Oppo K15 में हो सकता है 50MP डुअल कैमरा! लॉन्च से पहले आया लीक
  8. Xiaomi Mix Fold 5 में हो सकता है 200 मेगापिक्सल का रियर कैमरा
  9. Instagram आपके हाथ में दे रहा है फीड का कंट्रोल, अब खुद तय करो क्या देखना है और क्या नहीं
  10. Xiaomi लाई पोर्टेबल कॉफी मेकर, अब चलते-फिरते, कहीं भी लें कॉफी का मजा, सिंगल चार्ज में बनाएगी 400 कप! जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »