Samsung Galaxy A71 और Samsung Galaxy A91 अगले साल होंगे लॉन्च: रिपोर्ट

Samsung Galaxy A71 और Samsung Galaxy A91 को नीदरलैंड्स में लॉन्च किया जाएगा। ये फोन एंड्रॉयड 10 पर चलेंगे और इन्हें 2020 में मार्केट में उतारा जाएगा।

Samsung Galaxy A71 और Samsung Galaxy A91 अगले साल होंगे लॉन्च: रिपोर्ट

Samsung Galaxy A71 और Samsung Galaxy A91 अगले साल होंगे लॉन्च: रिपोर्ट

ख़ास बातें
  • गैलेक्सी ए91 में 6.7 इंच डिस्प्ले और होल-पंच डिज़ाइन हो सकता है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए71 में चार रियर कैमरों वाला सेटअप दिया जा सकता है
  • गैलेक्सी ए71 में नया एक्सीनॉस 9630 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद
विज्ञापन
Samsung Galaxy A71 और Samsung Galaxy A91 फोन जल्द ही लॉन्च होंगे। सैमसंग गैलेक्सी ए71 और सैमसंग गैलेक्सी ए91 स्मार्टफोन नीदरलैंड्स मार्केट में उतारे जाएंगे। इन सैमसंग फोन को अगले साल लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। ये आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 पाई पर चलेंगे। कंपनी अभी सैमसंग गैलेक्सी ए70एस को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा गैलेक्सी ए और गैलेक्सी एम सीरीज़ के फोन के नए वेरिएंट लाने की भी तैयारी है। Samsung ने पहले ही गैलेक्सी ए10एस, गैलेक्सी ए30एस और गैलेक्सी ए50एस को लॉन्च किया है। कई हैंडसेट को वाई-फाई एलायंस और गीकबेंच की साइट पर लिस्ट किया गया है।

गैलेक्सीक्लब की रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग गैलेक्सी ए71 और सैमसंग गैलेक्सी ए91 को नीदरलैंड्स में लॉन्च किया जाएगा। ये फोन एंड्रॉयड 10 पर चलेंगे और इन्हें 2020 में मार्केट में उतारा जाएगा। उम्मीद है कि कंपनी इन हैंडसेट को सैमसंग गैलेक्सी एस11 सीरीज़ से पर्दा उठाने के बाद मार्केट में उतार सकती है। रिपोर्ट में इन हैंडसेट को यूरोप के अन्य मार्केट में उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई है।

हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि गैलेक्सी ए71 में नया एक्सीनॉस 9630 प्रोसेसर होगा जिसपर कंपनी काम कर रही है। यह चिपसेट मिड-रेंज स्मार्टफोन के लिए बना है। इसे सबसे पहले गैलेक्सी ए सीरीज़ के एक फोन में इस्तेमाल किया जाएगा।

दावा किया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी ए71 में चार रियर कैमरों वाला सेटअप होगा। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर, 2x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लें और टाइम ऑफ फ्लाइट सेंसर हो सकता है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी ए91 में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 16 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर, 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर और टाइम ऑफ फ्लाइट सेंसर हो सकता है। 108 मेगापिक्सल वाला सेंसर 27 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन वाली तस्वीरें खींचेगा।

जानकारी मिली है कि गैलेक्सी ए91 में 6.7 इंच डिस्प्ले और होल-पंच डिज़ाइन हो सकता है। सेल्फी कैमरे को गैलेक्सी नोट 10 सीरीज़ की तरह मध्य में जगह मिलेगा। इसमें 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट हो सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy A71, Samsung Galaxy A91, Samsung, Android 10
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  4. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  7. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  8. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »