Samsung Galaxy A7 (2018) और Samsung Galaxy A6+ को मिले ये सॉफ्टवेयर अपडेट, जुड़े कई काम के फीचर

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung ने Galaxy A7 (2018) और Galaxy A6+ स्मार्टफोन के लिए अपडेट जारी कर दिया है।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2018 15:29 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A6+ एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है
  • 6 इंच का सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले है सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) में
  • 3500 एमएएच की बैटरी है सैमसंग Galaxy A6+ में

Samsung Galaxy A7 (2018) और Samsung Galaxy A6+ को मिले ये सॉफ्टवेयर अपडेट

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung ने Galaxy A7 (2018) और Galaxy A6+ स्मार्टफोन के लिए अपडेट जारी कर दिया है। नया सॉफ्टवेयर अपडेट नवंबर सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। सैमसंग गैलेक्सी ए7(2018) कंपनी का पहला ट्रिपल-रियर कैमरा सेंसर वाला स्मार्टफोन है। Samsung Galaxy A7 (2018) को भारत में सितंबर में लॉन्च किया गया था।

सैमसंग गैलेक्सी ए7(2018) स्मार्टफोन का यह पहला सॉफ्टवेयर अपडेट है। अपडेट के साथ फोन में सुपर स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट जुड़ जाएगा। इस फीचर की मदद से Galaxy A7 (2018) (रिव्यू) यूजर सुपर स्लो-मोशन वीडियो को आसानी से रिकॉर्ड कर सकेंगे। इसका फर्मवेयर वर्जन नंबर A750FNXXU1ARK2 और इसका साइज 275 एमबी है। नवंबर सिक्योरिटी पैच के साथ हैंडसेट को केवल यही कैमरा फीचर मिला है। अपडेट इंस्टॉल होने के बाद कैमरा ऐप में अन्य मोड के साथ यह फीचर भी दिखने लगेगा।
Advertisement

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल यह अपडेट ग्रीस, आयरलैण्ड, हंगरी, स्विट्जरलैंड, Czech Republic,स्लोवेनिया,नीदरलैण्ड, ऑस्ट्रिया जैसे देशों में रह रहे यूजर्स के लिए जारी किया गया है। Samsung Galaxy A6+ की कीमत में हाल ही में कटौती की गई है। सैमसंग गैलेक्सी ए6+ स्मार्टफोन को अपडेट के साथ एआर इमोजी (AR Emoji) फीचर मिल रहा है। बता दें कि यह फीचर सबसे पहले Samsung Galaxy S9 और Galaxy S9+ यूजर को मिला था।

Galaxy A6+ स्मार्टफोन को अपडेट करने के बाद यह फीचर आपको कैमरा ऐप में दिखने लगेगा। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि सैमसंग गैलेक्सी ए6+ एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है तो इसमें एआर इमोजी फीचर उतनी सहजता से काम नहीं करेगा जितना यह प्रीमियम या कह लीजिए फ्लैगशिप स्मार्टफोन में करता है। एआर इमोजी फीचर के अलावा Samsung Galaxy A6+ को भी नवंबर सिक्योरिटी अपडेट मिला है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Vivid display
  • Versatile cameras
  • Bad
  • Low-light camera performance could be better
  • Software bloat
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

24-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2220 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • High-quality Super AMOLED display
  • Great build quality
  • Bad
  • Sub-par performance
  • Unwieldy and heavy
  • Flaky face recognition and slow fingerprint sensor
  • Cameras struggle in low light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2220 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy A6, Samsung
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  2. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  3. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  4. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  5. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  6. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  7. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  8. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.