Samsung Galaxy A7 (2018) में कितना दम? पहली नजर में

Samsung ने भारत में अपना पहला तीन रियर कैमरे वाला गैलेक्सी स्मार्टफोन Galaxy A7 (2018) को लॉन्च कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) की सेल 27 सितंबर और 28 सितंबर को ई-कॉमर्स साइट Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर होगी।

Samsung Galaxy A7 (2018) में कितना दम? पहली नजर में
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A7 (2018) की भारत में शुरुआती कीमत 23,990 रुपये
  • Samsung Galaxy A7 (2018) में जान फूंकने का काम करेगी 3300 एमएएच की बैटरी
  • Galaxy A7 (2018) आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा
विज्ञापन
स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां कैमरा सेटअप के साथ नए-नए प्रयोग कर रही हैं। कंपनियां रियर कैमरा में सेंसर को बढ़ाने के प्रयास में जुटी हुई हैं। दो रियर कैमरे के बाद अब दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung ने भारत में अपना पहला तीन रियर कैमरे वाला गैलेक्सी स्मार्टफोन Galaxy A7 (2018) को लॉन्च कर दिया है। याद करा दें कि सैमसंग से पहले Huawei P20 Pro में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिला था। HMD Global भी अपने नोकिया ब्रांड के नए स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप में बदलाव कर सकती है। सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) ना केवल पहला तीन रियर कैमरा वाला फोन है बल्कि इसके पावर बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। अब बात Samsung Galaxy A7 (2018) की भारत में कीमत की। 4 जीबी रैम/64 जीबी मॉडल की कीमत 23,990 रुपये है। 6 जीबी रैम/128 जीबी मॉडल की कीमत 28,990 रुपये है।

सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) की सेल 27 सितंबर और 28 सितंबर को ई-कॉमर्स साइट Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर होगी। बता दें कि 28 सितंबर के बाद यह हैंडसेट ऑलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह ओपन सेल में बेचा जाएगा। सैमसंग के इस मिड-रेंज स्मार्टफोन में कई नए फीचर्स मौजूद हैं। गैलेक्सी ए7 (2018) मार्केट में मौजूद OnePlus 6 , Oppoू F9 Pro (रिव्यू), Vivo V11 Pro , Poco F1 , Nokia 7 Plus , Asus ZenFone 5Z और Honor 10 समते कई अन्य हैंडसेट को कड़ी चुनौती देगा। हमने लॉन्च इवेंट के दौरान सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) के समय थोड़ा समय बिताया, आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

गैलेक्सी ए7 (2018) की बिल्ड क्वालिटी प्रीमियम तो नहीं है, लेकिन यह एक बेहतरीन स्मार्टफोन है। स्मार्टफोन को ब्लैक, ब्लू और गोल्ड रंग में लॉन्च किया गया है। गोल्ड वेरिएंट आपको रोज गोल्ड जैसा लग सकता है। स्मार्टफोन की मोटाई 7.5 मिलीमीटर और इसका वजन 168 ग्राम है। जरूरी नहीं कि हैंडसेट को दो हाथों से इस्तेमाल किया जाए, यह एक हाथ से भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। गैलेक्सी ए सीरीज के अन्य स्मार्टफोन की तुलना में यह हैंडसेट थोड़ा मोटा है। बैक पैनल पर ग्लास का इस्तेमाल हुआ है, इस वजह से उंगलियों के निशान इसपर आसानी से पड़ जाते हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर तेज और सटीक ढंग से काम करता है। दाहिनी तरफ आपको आवाज बढ़ाने और कम करने के लिए बटन और बायीं तरफ आपको सिम स्लॉट मिलेगा। दो नैनो सिम और माइक्रोएसडी कार्ड के लिए स्लॉट दिया गया है।
 
galaxy

Galaxy A7 (2018) में 6 इंच का फुल एचडी+ (1080x2220 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। सैमसंग ने इस इनफिनिटी डिस्प्ले का नाम दिया है, डिस्प्ले बेहद ही प्रभावशाली है। गैलेक्सी ए7 (2018) के व्यूइंग एंगल भी बेहतर हैं। हालांकि, सैमसंग के इस फोन में आपको नॉच डिजाइन नहीं मिलेगा। डिस्प्ले के बारे में विस्तार से जानकारी हम आपको रिव्यू में देंगे। प्रमुख फीचर हैंडसेट के बैक पैनल पर मौजूद तीन रियर कैमरे हैं। Galaxy A सीरीज को मार्केट में पॉपुलर बनाने के लिए कंपनी ने अपने इस हैंडसेट में नया प्रयोग किया है।

इस सेटअप में एक 24 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.7 है। दूसरा एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर है। इन दोनों सेंसर का साथ निभाता है 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर। इसका अपर्चर एफ/2.2 है। फ्रंट पैनल पर 24 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस सेंसर दिया गया है। यह एफ/2.0 अपर्चर, एलईडी फ्लैश, सेल्फी फोकस और प्रो लाइटनिंग मोड से लैस है। 8 मेगापिक्सल सेंसर 13 मिलीमीटर अल्ट्रा-वाइड लेंस और 120 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ आता है। 5 मेगापिक्सल वाला सेसंर लाइन व्यू सेंसर है जो तस्वीर में डेप्थ ऑफ फील्ड इफेक्ट देता है। पर्याप्त मात्रा में लाइट मौजूद होने पर रियर कैमरा से ली गई तस्वीर में सभी चीजें सही से नजर आ रही थीं। कैमरा से संबंधित विस्तार जानकारी हम आपको रिव्यू में देंगे। यदि लाइट पर्याप्त मात्रा में हो तो सेल्फी कैमरा से ली गई तस्वीर भी शार्प आती है।

Samsung Galaxy A7 (2018) में कंपनी के खुद के एक्सीनॉस 7885 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। मिड-रेंज वाले Poco F1 और ZenFone 5Z में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। रैम और स्टोरेज पर आधारित दो वेरिेएंट होंगे- 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज। फोन में 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। सैमसंग के इस फोन में आप चाहें तो ऐप्स को माइक्रोएसडी कार्ड पर इंस्टॉल कर सकते हैं।

डुअल-सिम Samsung Galaxy A7 (2018) आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो और सैमसंग एक्सपीरियंस 9.0 यूएक्स पर चलेगा। सैमसंग के इस हैंडसेट में आपको कई प्री-इंस्टॉल ऐप्लिकेशन भी मिलेंगे। इसमें आपको एस बाइक मोड और एस पावर प्लानिंग जैसे कुछ फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। Samsung Galaxy A7 (2018) के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओेएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ग्लोनास, बाइडू और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। बैटरी 3300 एमएएच की है। सुपर एमोलेड डिस्प्ले होने की वजह से बैटरी लाइफ बेहतर है। बैटरी लाइफ की सटीक जानकारी हम आपको अपने रिव्यू में देंगे। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159.8x76.8x7.5 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम। गैलेक्सी ए7 (2018) में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, आरजीबी लाइट सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं। हम जल्द Samsung Galaxy A7 (2018) का रिव्यू लेकर आएंगे। रिव्यू में कैमरा, बिल्ड क्वालिटी, डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, सॉफ्टवेयर और बैटरी लाइफ की जानकारी टेस्ट के बाद विस्तार से दी जाएगी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Vivid display
  • Versatile cameras
  • कमियां
  • Low-light camera performance could be better
  • Software bloat
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसर2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल
रियर कैमरा24-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2220 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  2. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  7. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  8. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  9. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  10. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  11. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  12. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  10. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »