Samsung Galaxy A6, Galaxy A6+ की तस्वीरें आईं सामने, डिज़ाइन का हुआ खुलासा

Samsung Galaxy A6, Galaxy A6+ के इसी साल लॉन्च होने की संभावना है। सैमसंग के ये दोनों ही हैंडसेट मिड-रेंज वाले होंगे।

Samsung Galaxy A6, Galaxy A6+ की तस्वीरें आईं सामने, डिज़ाइन का हुआ खुलासा

Samsung Galaxy A6, A6+ आएंगे जल्द

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A6, Galaxy A6+ जल्द होंगे लॉन्च
  • मिड-रेंज वाले होंगे सैमसंग के ये दोनों हैंडसेट
  • फोन से जुड़ीं कई जानकारियां पहले भी हो चुकी हैं लीक
विज्ञापन
Samsung Galaxy A6, Galaxy A6+ के इसी साल लॉन्च होने की संभावना है। सैमसंग के ये दोनों ही हैंडसेट मिड-रेंज वाले होंगे। महीने की शुरुआत में ये हैंडसेट कंपनी की आधिकारिक साइट पर देखे गए थे। फोन से जुड़ीं कई अन्य जानकारियां लीक होती रही हैं। नई जानकारी में Galaxy A6 के दोनों हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं। फोन की तस्वीर और कवर से डिज़ाइन के बारे में पता चला है। दिखने में ये हैंडसेट काफी कुछ Galaxy S9  फ्लैगशिप फोन जैसे हैं।

आधिकारिक केस रेंडर को गैलेक्सी ए6 और ए6+ एक डच वेबसाइट ने लीक किया है। लीक हुई तस्वीरों के मुताबिक पता चला है कि स्मार्टफोन फिज़िकल होम बटन के साथ आ रहे हैं। इनमें इनफिनिटी डिस्प्ले होगा। साथ ही कैमरे के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाएंगे।

इसके अलावा Galaxy A6+ में डुअल कैमरा सेटअप देखा गया है, जो फोन के बैक में होगा। इसके अतिरिक्त फोन में हेडफोन जैक भी दिखा है। रिपोर्ट कहती है कि गैलेक्सी ए6 के इन दोनों हैंडसेट में एक्सीनोस 7870 चिपसेट होंगे। साथ देने के लिए मौज़ूद हो सकते हैं 4 जीबी व 3 जीबी रैम।

कुछ तस्वीरें भी डच साइट टेकटास्टिक पर देखी गई हैं। इनके मुताबिक Galaxy A6+ के दोनों हैंडसेट में मेटल यूनीबॉडी डिज़ाइन है। इनमें नए बंपर भी देखे जा सकते हैं। तस्वीर के मुताबिक, फोन गोल्ड और ब्लू रंग वेरिएंट में आ सकते हैं। पिछली लीक में लाउडस्पीकर की जगह नहीं स्पष्ट हुई थी, नई जानकारी में कहा गया है कि यह पावर बटन के दायें किनारे पर होगा। लीक हुई तस्वीरों में फोन दो रिमूव किए जाने वाली ट्रे के साथ देखा गया है। ये ट्रे बाएं किनारे पर हैं। इससे पता चलता है कि Galaxy A6+ में डुअल सिम कार्ड सपोर्ट होगा, साथ ही माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल भी इसमें संभव होगा। हालांकि, ये लीक हुई जानकारियां हैं, इन्हें लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
 
samsung

पिछले महीने एफसीसी लिस्टिंग में दोनों स्मार्टफोन की झलक मिली थी, जिसे जीएसएम अरीना ने देखा था। इनकी आईडी A3LSMA600FN और A3LSMA605FN (क्रमश:) थीं।  लिस्टिंग की मानें तो Galaxy A6 में एक्सीनोस 7870 प्रोसेसर इस्तेमाल हुआ है। रैम 3 जीबी के हैं। इसके अलावा कहा गया है कि हैंडसेट सैमसंग एक्सपीरिएंस 9.0 पर चलेगा, जो एंड्रॉयड ओरियो के टॉप पर काम करेगा।

Galaxy A6+ में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर होगा। जुगलबंदी के लिए दिए जा सकते हैं 4 जीबी रैम। वहीं, फोन में फिज़िकल होम बटन नदारद हो सकते हैं। इसमें इनफिनिटी डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:5:9 होगा। दोनों फोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई इशारा नहीं मिला है। ये स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकते हैं, जिसके बाद ही इनके सटीक फीचर से पर्दा उठेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  6. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  7. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  8. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  9. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  10. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »