Samsung Galaxy A52 5G फोन के लेटेस्ट रेंडर्स लीक, चार कलर ऑप्शन व डिज़ाइन की मिली झलक

स्मार्टफोन के 4जी वेरिएंट को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है, जिससे इसके भारत लॉन्च का भी इशारा मिलता है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी ए52 प्रोडक्शन ग्रेटर नोएडा फैक्ट्री में शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 3 फरवरी 2021 11:17 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A52 5G के रेंडर्स में दिखे फोन के सभी एंगल्स
  • सैमसंग गैलेक्सी ए52 5जी कई सर्टिफिकेशन साइट पर हो चुका है लिस्ट
  • साल 2021 की पहली तिमाही में लॉन्च हो सकता है फोन

ऑसम ब्लैक, ऑसम ब्लू, ऑसम वॉयलेट और ऑसम व्हाइट में आ सकता है फोन

Samsung Galaxy A52 5G स्मार्टफोन का 360 डिग्री रोटेटिंग रेंडर्स ऑनलाइन लीक हुए हैं। टिप्सटर ने आगामी स्मार्टफोन के रेंडर्स लीक किए हैं, जो कि जल्द ही लॉन्च हो सकते हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए52 5जी फोन लीक तस्वीरों में यह फोन चार कलर ऑप्शन के साथ दिखा है, वो हैं ऑसम ब्लैक, ऑसम ब्लू, ऑसम वॉयलेट और ऑसम व्हाइट। रेंडर्स ऐसे दिखते हैं जैसे उन्हें फोन के लिए सैमसंग के लैंडिंग पेज पर जल्द ही फीचर किया जा सकता है।

जानें-मानें टिप्सटर Evan Blass ने Samsung Galaxy A52 5G क 360 डिग्री रोटेटिंग रेंडर्स को Voice पर साझा किया है। इन तस्वीरों में आगामी फोन सभी एंगल्स से देखने को मिल रहा है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फोन कैसा हो सकता है।
Advertisement

आपको बता दें, पिछले हफ्ते इसी टिप्सटर ने सैमसंग गैलेक्सी ए52 5जी फोन का ऑफिशियल दिखने वाले रेंडर्स लीक किए थे, जिसमें फोन का फ्रंट और बैक देखने को मिल रहा था।

बहुप्रतीक्षित लॉन्च से पहले सैमसंग गैलेक्सी ए52 5जी की कीमत की जानकारी भी ऑनलाइन लीक हो चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें, तो सैमसंग गैलेक्सी ए52 के 5जी वेरिएंट के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत यूरोप में EUR 459 (लगभग 40,700) होगी। वहीं, इसके 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 509 (लगभग 45,100 रुपये) होगी।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी ए52 5जी फोन पिछले कुछ हफ्तो में कई सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हो चुका है, जिससे इसके साल 2021 की पहली तिमाही में लॉन्च होने का इशारा मिला है। पिछले महीने Bluetooth और Wi-Fi सर्टिफिकेशन भी प्राप्त हुआ था।
Advertisement

स्मार्टफोन के 4जी वेरिएंट को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है, जिससे इसके भारत लॉन्च का भी इशारा मिलता है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी ए52 प्रोडक्शन ग्रेटर नोएडा फैक्ट्री में शुरू हो गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP67 rating, unique design
  • Stereo speakers
  • Crisp Super AMOLED display
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Spammy notifications
  • Average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.