32MP सेल्फी कैमरा, 64MP बैक कैमरा वाले Samsung Galaxy A52 4G और 5G का प्राइस लॉन्च से पहले लीक, जानें कीमत!

टिप्सटर ने ट्विटर पर Samsung Galaxy A52 की कुछ डिटेल्स लीक पोस्ट की हैं। जिसके मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी ए52 स्मार्टफोन के 4जी वेरिएंट की कीमत VND 9,300,000 (लगभग 29,000 रुपये) से शुरू होगी।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 12 फरवरी 2021 10:25 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A52 को अगले महीने किया जा सकता है लॉन्च
  • सैमसंग गैलेक्सी ए52 कई लीक्स में आ चुका है सामने
  • 5G वेरिएंट की कीमत VND 11,000,000 (लगभग 34,900 रुपये) होगी

फोन में मिल सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप

Samsung Galaxy A52 स्मार्टफोन वियतनाम में मार्च के आखिरी हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है, जिसकी जानकारी टिप्सटर द्वारा दी गई है। ताज़ा लीक में लॉन्च के साथ-साथ आगामी स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन को लेकर भी जानकारी सामने आई है। सैमसंग गैलेक्सी ए52 स्मार्टफोन 6.5 इंच सुपर एमोलेड स्क्रीन के साथ दस्तक दे सकता है। यह स्मार्टफोन पिछले कुछ हफ्तों से लगातार लीक्स का हिस्सा बना हुआ था, वहीं इस फोन को कई सर्टिफिकेशन भी मिल चुके हैं। टिप्सटर ने यह भी दावा किया है कि गैलेक्सी ए52 का मार्केट में सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी Oppo Reno 5 4G स्मार्टफोन होगा।

@chunvn8888 नामक टिप्सटर ने ट्विटर पर Samsung Galaxy A52 की कुछ डिटेल्स लीक पोस्ट की हैं। जिसके मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी ए52 स्मार्टफोन के 4जी वेरिएंट की कीमत VND 9,300,000 (लगभग 29,000 रुपये) से शुरू होगी। जबकि इसके 5G वेरिएंट की कीमत VND 11,000,000 (लगभग 34,900 रुपये) से शुरू हो सकती है।
Advertisement

जैसे कि हमने बताया Samsung Galaxy A52 स्मार्टफोन को वियतनाम में मार्च के आखिरी हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी ए52 की यूरोपियन कीमत भी हाल ही में लीक हुई थी। इस स्मार्टफोन को पिछले कुछ हफ्तों में विभिन्न सर्टिफिकेशन प्राप्त हो चुके हैं और फोन का 4जी वेरिएंट को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है।  
 

Samsung Galaxy A52 specifications (expected)

टिप्सटर के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी ए52 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर काम कर सकता है, जिसमें 6.5 इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले फीचर किया जा सकता है। 4जी वेरिएंट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर से हो सकता है लैस, जबकि सैमसंग गैलेक्सी ए52 5जी मॉडल में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर दिया जा सकता है।
Advertisement

इस स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा, 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और दो 5 मेगापिक्सल के कैमरे हो सकते हैं। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए52 फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी ए52 स्मार्टफोन में 4,500 एमएएच बैटरी दी जा सकती है, जिसके साथ 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इस स्मार्टफोन में ब्लैक, ब्लू, लेवेंडर और व्हाइट कलर ऑप्शन मिलेगा। सैमसंग गैलेक्सी ए52 के हाल ही में ऑनलाइन लीक हुए रेंडर्स में भी यही कलर ऑप्शन देखने को मिले थे। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP67 rating, unique design
  • Stereo speakers
  • Crisp Super AMOLED display
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Spammy notifications
  • Average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  5. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  10. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.