• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy A50 को नए अपडेट के साथ मिला लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच, फिंगरप्रिंट सेंसर भी हुआ बेहतर

Samsung Galaxy A50 को नए अपडेट के साथ मिला लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच, फिंगरप्रिंट सेंसर भी हुआ बेहतर

Samsung Galaxy A50 Update: सैमसंग गैलेक्सी ए50 को अपडेट मिलने लगा है, जानें Samsung ब्रांड के इस हैंडसेट को मिले अपडेट के बारे में।

Samsung Galaxy A50 को नए अपडेट के साथ मिला लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच, फिंगरप्रिंट सेंसर भी हुआ बेहतर

Samsung Galaxy A50 Update: सैमसंग गैलेक्सी ए50 को नए अपडेट के साथ मिला लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच

ख़ास बातें
  • Galaxy A50 Update का बिल्ड नंबर A505FNXXS3ASK9 है
  • नवंबर एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है अपडेट
  • सैमसंग गैलेक्सी ए50 अपडेट के बारे में जानें
विज्ञापन
Samsung Galaxy A50 Update: सैमसंग गैलेक्सी ए50 यूज़र बार-बार फोन के इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के परफॉर्मेंस समस्या को रिपोर्ट कर रहे थे और कंपनी ने पहले भी अपडेट के जरिए इन्हें फिक्स करने की कोशिश की थी। अब एक बार फिर सैमसंग (Samsung) ने Galaxy A50 स्मार्टफोन के लिए अपडेट को जारी किया है, अपडेट को लेकर दावा किया गया है कि यह फिंगरप्रिंट सेंसर में सुधार के साथ आ रहा है। केवल इतना ही नहीं, सैमसंग गैलेक्सी ए50 को मिला अपडेट नवंबर एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल अपडेट को यूरोपियन देशों में जारी किया गया है।

SamMobile की रिपोर्ट के अनुसार, Samsung ने Galaxy A50 स्मार्टफोन के लिए नया अपडेट जारी कर दिया है जिसका बिल्ड नंबर A505FNXXS3ASK9 है। चेंजलॉग के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी ए50 को मिला अपडेट फिंगरप्रिंट रिकग्निशन एल्गोरिदम में सुधार के साथ आ रहा है, इसका मतलब रिकग्निशन स्पीड को एन्हांस किया गया है।

Galaxy A50 यूज़र्स को सलाह दी जाती है कि वह अपने मौजूदा फिंगरप्रिंट डेटा को डिलीट कर अपडेट को इंस्टॉल करने के बाद एक बार फिर से फिंगरप्रिंट को री-रजिस्टर करें। इसके अलावा चेंजलॉग से यह भी पता चला है कि Samsung के गैलेक्सी ए50 को मिला अपडेट नवंबर सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है।

रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि अपडेट का फाइल साइज़ 117.21 एमबी है और अभी अपडेट को केवल यूरोपियन देशों के लिए जारी किया गया है जिसमें फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, हंगरी, इटली, नीदरलैंड, पोलैंड, रोमानिया, स्लोवेनिया और स्विट्जरलैंड शामिल है। ऐसा प्रतीत होता है कि भारत में गैलेक्सी ए50 यूज़र्स को समान अपडेट इस माह के शुरुआत में मिल चुका है और अपडेट के बाद यूज़र्स को फिंगरप्रिंट सेंसर से संबंधित समस्याएं अब ज्यादा होने लगी हैं।

ट्विटर पर कई Galaxy A50 यूज़र्स ने रिपोर्ट किया है कि नवंबर अपडेट को इंस्टॉल करने के बाद फिंगरप्रिंट सेंसर ठीक से काम नहीं कर रहा है। कुछ मामलों में फिंगरप्रिंट सेंसर ने काम करना बंद कर दिया तो वहीं कुछ मामलों में यूज़र अपने फिंगरप्रिंट को रजिस्टर नहीं कर पाए।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks great
  • Very good display
  • Impressive battery life
  • Useful camera features
  • कमियां
  • Bloatware and spammy notifications
  • Low-light camera performance could be better
डिस्प्ले6.40 इंच
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा25-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  2. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  3. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  4. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
  5. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  6. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  7. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  8. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  9. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  10. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »